बीपी का दुश्मन है यह एक फल, जानें खाने का सही तरीका

गर्मियों के मौसम में बाजार में जामुन खूब बिकता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद सिर्फ जुबान को ही नहीं बल्कि सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। इसलिए कहा जाता है कि 2 से 3 महीने मिलने वाले इस फल को जितना हो सके डाइट में शामिल कर लो। क्योंकि इसमें जो पोषक तत्व होते हैं, वह ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं और इससे सबसे ज्यादा डायबिटीज और हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कैसे जामुन बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है।
क्या जामुन बीपी के लिए फायदेमंद है?
एक्सपर्ट के मुताबिक जामुन में एक बहुत ही जबरदस्त मिनरल पाया जाता है, जिसे हम पोटेशियम के नाम से जानते हैं और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। पोटेशियम का काम है खून वाली धमनियों को रिलैक्स करना और ब्लड का फ्लो बेहतर बनाना।

जब धमनिया रिलैक्स होती हैं, तो बीपी धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बता दे कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे धमनियों में प्लाक नहीं जमता है।
जामुन में एलिजिक एसिड होता है, यह एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल है, जो बीपी यानी ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में सपोर्ट कर सकता है।
यह भी पढ़ें-रोज एक गिलास छाछ पीने से क्या होगा ?
कैसे करें जामुन का सेवन

- रोजाना 100 ग्राम यानी 8 से 10 पीस जामुन खाएं।
- जामुन खाने के बाद उसका बीज फेंकने के बजाए, आप उसे धूप में सुखाकर पाउडर बना लें।
- आप दही में जामुन डालकर खा सकती हैं। इससे भी फायदा मिलता है।
- जामुन को जूस के तौर पर भी लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-तंदुरुस्त रहने और लंबी उम्र जीने के लिए खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।