क्या लटके हुए पेट ने आपको परेशान किया है?
क्या खाना छोड़ने के बाद भी पेट की जिद्दी चर्बी नहीं पिघल रही है?
क्या तोंद की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस होती है?
अगर ऐसा है, तो आप अकेले नहीं है। आज के समय में काफी लोग पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान है। खान-पान का सही न होना, लाइफस्टाइल का अनियमित होना, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और कई कारणों से पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमने लगती है। इस फैट को कम करना, शरीर के बाकी हिस्सों के फैट को कम करने में मुकाबले ज्यादा मुश्किल होता है। दरअसल, बेली फैट में विसरल फैट भी होता है। यह फैट लिवर, हार्ट और पैनक्रियाज से घिरा होता है। ऐसे में इस चर्बी को कम करना आसान नहीं होता है। बेली फैट को कम करने में कई मसाले और घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और यह ड्रिंक बैली फैट को कम कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बेली फैट को कम करने में मदद कर सकती है यह ड्रिंक
- अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें जिंजरॉल पाया जाता है। यह बेली फैट को कम करने में मदद कर सकती है।
- इसमें पाया जाने वाला जिंजरॉल खाने को पचाने में, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर की चर्बी जलाने में मदद करता है।
- अदरक, फैट बर्न करने के साथ, कब्ज और ब्लोटिंग को भी दूर करती है।
- दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही, यह एक फैट कटर के तौर पर काम करती है।
- दालचीनी, बेली फैट को घटाने में मदद कर सकती है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है।
- दालचीनी, इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती है।
- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, फैट बर्निंग प्रोसेस को आसान बनाता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- जीरे में मौजूद थाइमोक्विनोन, पेट और कमर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
पेट की चर्बी कम कर सकती है यह ड्रिंक
सामग्री
- पानी- 2 कप
- अदरक- आधा इंच
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- हल्दी- आधा इंच
- जीरा- आधा चम्मच
विधि
- सब चीजों को पानी में डालकर उबालें।
- इसे छान लें।
- इस ड्रिंक को सुबह नाश्ते से पहले पिएं।
- इसे आप शाम के वक्त भी पी सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जिम में घंटों पसीना बहाने और खाना-पीना छोड़ने के बाद भी कम नहीं हो रही है पेट की चर्बी? हो सकते हैं ये 5 कारण
बेली फैट को कम करने में यह ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। साथ ही, योगासन को भी रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों