हर महीने पीरियड्स का समय पर न आना बढ़ा देता है आपका स्ट्रेस? इस देसी चाय से रेगुलर हो सकती है साइकिल

क्या आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं?
क्या हर महीने पीरियड्स का डिले होना आपकी टेंशन बढ़ा देता है?
क्या आप जानती हैं कि कम नींद और अधिक तनाव आपके पीरियड्स को अनियमित बना सकता है?
पीरियड्स अनियमित होना किसी भी महिला के लिए चिंता का सबब हो सकता है। अनियमित पीरियड्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें स्ट्रेस, नींद पूरी न होना, खान-पान में गड़बड़ी, हार्मोनल इंबैलेंस और भी कई वजहों से मेंस्ट्रुअल साइकिल अनियमित हो सकती है। अगर आपको हर महीने समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं, तो इस पर ध्यान जरूर देना चाहिए। कई महिलाओं को डिले पीरियड्स आते हैं, वहीं कुछ महिलाओं को तय डेट से पहले ही पीरियड्स आ जाते हैं। यह दोनों की चीजें सही नहीं हैं। असल में पीरियड साइकिल 28-35 दिनों की होनी चाहिए। अगर आपके पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं, तो यह देसी चाय आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में हमने डाइटिशियन मनप्रीत से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।
पीरियड्स को रेगुलर कर सकती है यह देसी चाय

- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव में हैं, हाई कार्ब्स फूड लेती हैं, फिजिकली एक्टिविटी न के बराबर हैं और हार्मोनल इंबैलेंस से परेशान हैं, तो आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
- शरीर में विटामिन-डी और आयरन की कमी भी आपके पीरियड्स को अनियमित बना सकती है।
- चेस्टबेरी टी, शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल को मैनेज कर सकती है। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद कर सकती है।
- अदरक में जिंजरॉल होता है। यह यूट्रस को कंट्रैक्शन करने में मदद करके, पीरियड्स को शुरू करने में मदद करती है।
- इससे हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
- मेथी में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है। यह पीरियड्स को रेगुलेट कर सकती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी सही बनाए रखती है। इससे पीरियड का दर्द भी कम हो सकता है।
- नींबू, पीरियड को नियमित करने, इन दिनों के फ्लो और दर्द को मैनेज करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द को मिनटों में दूर कर सकता है दादी मां का यह नुस्खा
अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए पिएं यह चाय

सामग्री
- चेस्टबेरी टी- आधा टीस्पून
- मेथी दाना- चौथाई टीस्पून
- दालचीनी- आधा इंच
- अदरक- आधा इंच
- नींबू- आधा
विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर रंग बदलने तक उबालें।
- अब इसे छान लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इसे दिन में एक बार पिएं।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में क्या करें और क्या न करें? जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पीरियड्स को नियमित करने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।