herzindagi

"1 चम्मच प्याज का रस" और "1 तुलसी के पत्ते" में छुपा है लू से बचाव का तरीका

गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इसे लू कहते हैं। यह कभी भी किसी को भी इस मौसम में अपनी गिरफ्त में ले सकती है। इसलिए गर्मी के मौसम में लू लगना बहुत ही आम समस्या मानी जाती है। लेकिन इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे ठीक करने के उपाय भी बहुत सरल और आम हैं। लेकिन दुख की बात है कि फिर भी हमारे देश में लू के कारण कई लोगों की जान जाती है।&nbsp; <h2><span style="color: #ff00ff;">पानी की कमी भी है लू का कारण</span></h2> लू तब भी लगती है जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में अगर पानी की कमी और गर्म हवाओं की वजह से तबीयत नासाज हो जाती है तो घबराने की बात नहीं है। क्योंकि इसके उपाय बहुत ही सरल घरेलू नुस्खों में छुपे हैं। घर में ही ऐसी कई सारी चीजें उपलब्ध है जिससे लू लगने से ना सिर्फ बचाव हो सकता है बल्कि इससे मरीज को राहत भी मिलती है। तो चलिए आज जानते हैं कि उन चार इज़ी घरेलू उपायों के बारे में जो गर्मियों में लू लगने से बचाव में मददगार होते हैं।

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 23 Apr 2018, 10:04 IST

प्याज का जूस

Create Image : herzindagi

आयुर्वेद में लू से बचने के लिए प्याज के जूस को काफी कारगर उपाय बताया गया है। यह काफी प्रभावी होता है और पुराने समय में तो गर्मियों की दोपहर में निकलने से पहले साथ में प्याज रखने का रिवाज भी है। न्यूट्रीहेल्थ की फाउंडर डॉ. शिखा शर्मा इस बारे में बताते हुए कहती हैं कि, "प्याज की तासीर ठंडी होती है इस कारण ये लू लगने से बचाती है। इसके फायदों का उल्लेख युनानी और आयुर्वेद, दोनों पद्धति में मिलते हैं। दिन में एक बार प्याज के जूस का सेवन करना काफी है। ये पूरे दिन आपको लू लगने से बचाएगा।" इसके अलावा हर किसी को मालूम है कि प्याज में फॉस्फोरिक एसिड मौजूद होता है जो शरीर को शीतलता प्रदान करता है और कई सारी बीमारियों से दूर रखता है। 

कच्चे आम का पानी

Create Image :

गर्मियों में हर कोई कच्चा आम चटखारे लेकर खाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह गर्मी के दिनों में बहने वाली गर्म हवाओं से भी बचाता है। कच्चे आम की बात हो और आम के पन्ने का स्वाद मुंह में ना आए तो बेकार है। आम का पन्ना ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि गर्मियों में होने वाली कई सारी बीमारियों से भी बचाता है। कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। इन्हें पानी में उबालकर कुछ समय तक ठंडे पानी में रखें। फिर इनका पल्प निकालकर इनमें जीरा, गुड़, धनिया पत्ता मिलाएं और अच्छी तरह पीस लें। इस पेस्ट को पानी में घोलकर दिन में कई बार लें। लू नहीं लगेगी। 

Read More: कच्चे आम की चटपटी लॉन्जी बनाने की ये रेसिपी जानिए

तुलसी का पत्ता

Create Image : herzindagi

तुलसी का पौधा तो हर किसी के घर में होगा। लेकिन ये केवल जल चढ़ाने और पूजा करने के काम नहीं आता बल्कि लू से भी बचाता है। दरअसल तुलसी एक औषधिय पौधा है जिस कारण ही इसकी काफी पूजा होती है। गर्मी में लू लगने में तुलसी का पत्ता भी एक रामबाण उपाय माना जाता है। तीन से चार पत्तों को मसलकर शहद के साथ खाएं। इससे लू नहीं लगेगी। जिन लोगों को लू लग चुकी है उन्हें दिन में कई बार इसका सेवन कराएं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

Read More: लंग कैंसर का काल हैं ये 5 आयुर्वेदिक herbs

एलोवेरा और पुदीना

Create Image :

इसी तरह गर्मियों में एलोवेरा का जूस भी काफी असरदार होता है। लू से बचने के लिए एलोवेरा और पुदीने को पीस कर जूस बनाएं और रस उसका रोज सेवन करें। एलोवेरा में मौजूद मिनरल्स व विटामिन्स गर्मी में राहत देते हैं। वहीं पुदीना आपकी बॉडी को गर्मी में ठंडा रखेगी।

तो अगर गर्मी में बचे रहना है लू से तो रोज करें इन चीजों में से किसी एक का सेवन। 

Read More: ये 5 रामबाण नहीं होने देंगे आपको सफर में उल्टियां