2 महीने तक खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, तेजी से वजन होगा कम और मिलेंगे कई बड़े फायदे

धनिये के बीज, इलायची, अदरक, सौंफ और दालचीनी...हमारी रसोई में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। क्या आपको पता है कि पानी में इन 5 चीजों को मिलाकर खाली पेट पीने से क्या होगा?
image

अक्सर हम सेहतमंद रहने के लिए, महंगे सप्लीमेंट्स और वजन कम करने के लिए फैंसी डाइट का रूख करते हैं। लेकिन, असल में हमारे आयुर्वेद, हमारी रसोई और देसी नुस्खों में न जाने कितनी ही परेशानियों का हल छिपा है। हमारी रसोई में मौजूद मसाले और बीज केवल खाने में तड़का लगाने और रंगत डालने का काम नहीं करते हैं, बल्कि इनसे कई मुश्किलें भी दूर होती हैं। पाचन खराब हो...कमजोरी महसूस हो...सीने में जलन हो या सर्दी-जुकाम, इन सभी परेशानियों को छूमंतर करने के नुस्खे आपके घर में ही हैं। मोटापा बढ़ने, पाचन खराब रहने और शरीर में दर्द महसूस होने का कारण, हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड मैनेज करने के साथ, वजन कम करने में मदद करती हैं। इनके और भी कई फायदे हैं। धनिये के बीज, इलायची, अदरक, सौंफ और दालचीनी, हमारी रसोई में मौजूद ऐसी चीजें हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। क्या आपको पता है कि पानी में इन 5 चीजों को मिलाकर खाली पेट पीने से क्या होगा? चलिए,इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पानी में इलायची, धनिया, दालचीनी, सौंफ और अदरक उबालकर पीने से क्या होता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि इसे पीने से थायराइड ग्लैंड को सपोर्ट मिलता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • धनिये के बीज, थायराइड लेवल मैनेज होता है। यह हाइपोथायराइड में फायदेमंद है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और थायराइड फंक्शन में सुधार होता है।
  • अदरक, इंफ्लेमेशन को कम करती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और वजन आसानी से कम होता है। यह ड्रिंक एक फैट कटर के तौर पर काम करती है। सौंफ के बीज , T4 थायराइड को T3 में बदलने का काम करते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
  • खासकर, गर्मियों में सौंफ के बीज से बनी इस ड्रिंक को पीने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और शरीर अंदर से ठंडा रहता है।
  • दालचीनी, ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है। इससे इंफ्लेमेशन और इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। यह वजन आसानी से कम कर सकती है।
  • इलायची में मेलाटोनिन पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इससे कैलोरीज तेजी से बर्न होती हैं और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। यह ड्रिंक फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में भी मदद करती है।

यह भी पढ़ें-Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

पानी में इन 5 चीजों को उबालकर पीने से मिलते हैं कई बड़े फायदे

cardamom for fatty liver

सामग्री

  • धनिये के बीज- 1 टेबलस्पून
  • अदरक- 1 इंच
  • सौंफ- 1 टीस्पून
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • इलायची- 2
  • पानी- 2 कप

विधि

  • एक पैन में पानी डालें।
  • इसमें धनिये के बीज, अदरक, सौंफ, दालचीनी और इलायची डालें।
  • इसे 7-10 मिनट तक उबालें।
  • इसे छान लें और खाली पेट ही गुनगुना पिएं।
  • इसे 2 महीने तक पीने से फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- सूरज ढलने से पहले गुनगुने पानी के साथ चबा लें यह छोटा सा बीज, मिल सकते हैं 10 बड़े फायदे

2 महीने तक खाली पेट पानी में एक्सपर्ट की बताई चीजें मिलाकर पीने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP