Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

खाना खाते ही डकार और बदबूदार फार्ट कर देते हैं परेशान? पेट की गैस कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

Smelly Farts: खाना खाने के बाद कई बार पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है, डकार और स्मैली फार्ट की वजह से शर्मिंदगी भी महसूस होती है, ये सब खराब पाचन की निशानी हैं। नानी मां का खास नुस्खा इसे दूर कर सकता है। 
Updated:- 2025-01-31, 20:34 IST
image

Stomach Gas and Bupring: अगर खाना खाने के बाद आपको पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी या सीने में जलन महसूस नहीं हो रही है और खाना आसानी से पच रहा है, अगले दिन सुबह पेट आसानी से साफ हो रहा है, तो यह हेल्दी डाइजेशन की निशानी है। वहीं, अगर आपको कब्ज रहती है, खाने के बाद पेट फूला हुआ लगता है, डकार और स्मैली फार्ट आपको परेशान करते हैं, रोजाना पेट खुलकर साफ नहीं होता है और पेट में गैस बनी रहती है, तो इसका मतलब है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। कभी भारी खाना खाने के बाद या खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने की वजह से ऐसा हो सकता है, यह नॉर्मल है। लेकिन, अगर अक्सर आपको ऐसा महसूस होता है, पेट भारी रहता है और गैस की वजह से बदबूदार फार्ट आते हैं, तो आपको खान-पान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आज यहां हम आपको एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में भी बता रहे हैं, जो पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गैस और स्मैली फार्ट को कम कर सकता है यह देसी नुस्खा

remedy for gas and indigestion

  • अदरक में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। पानी में अदरक को उबालकर पीने से ब्लोटिंग दूर होती है और खाना सही से पचता है।
  • अदरक और नींबू का पानी, एसिडिटी और ब्लोटिंग को कम कर सकता है। अगर आपके पेट में अक्सर गैस बनती है, खाना सही से हजम नहीं होता है, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • इसे पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और भूख भी खुलकर लगती है। इसे पीने से एसिड रिफलक्स कम होता है और गैस्ट्रिक की समस्या दूर होती है।
  • यह पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • अदरक में मौजूद जिंजरोल, डाइजेस्टिव सिस्टम को मजूबत करने का काम करता है।
  • नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। यह शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे खाना आसानी से पचता है।
  • नींबू और अदरक का पानी, कब्ज, पेट में जलन और खट्टी डकार की दिक्कत से भी आराम दिलवाता है।

यह भी पढ़ें- पेट की गैस और बदबूदार फार्ट्स को कम कर सकता है यह देसी नुस्खा

गैस और ब्लोटिंग को कम करने के लिए कैसे करें अदरक और नींबू का इस्तेमाल?

lemon and ginger water for digestion

  • एक पैन में 1 गिलास पानी डालें।
  • इसमें आधा इंच अदरक डाल दें।
  • अब इसे अच्छे से उबालें।
  • इसे छान लें।
  • अब इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे गुनगुना ही पिएं।
  • इसे आपको खाने से आधा घंटा पहले पीना है।
  • ऐसा लगातार करने से आपका डाइजेशन दुरुस्त हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद

 

पेट की गैस और बदबूदार फार्ट्स को दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।