दूध अपने आप में एक पौष्टिक आहार है, जिसमें कैल्शियम और प्रोटीन से लेकर विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर दूध कैल्शियम का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। लेकिन वहीं बहुत सारे लोग हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता है, खासकर बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में यह सवाल अक्सर आता है कि कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध के विकल्प के रूप में किन चीजों (Calcium Rich Foods) का सेवन कर सकते हैं?
इस आर्टिकल में हम इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं। दरअसल, हमने इस बारे में लखनऊ के जाने-माने जनरल फिजिशियन डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह बताते हैं कि महिलाओं और बच्चों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। महिलाओं में डिलीवरी के बाद और मेनोपॉज के दौरान कमजोर होती हड्डियों के लिए कैल्शियम का सेवन जरूरी हो जाता है, वहीं बच्चों में दांतों और हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम आवश्यक है। इसलिए जो लोग दूध का सेवन किसी वजह से नहीं करते, उन्हें दूध के विकल्प के रूप दूसरी कैल्शियम युक्त चीजों (Calcium substitute for milk) का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए अब उन खाद्य पदार्थों के बारे में जान लेते हैं, जिसे आप कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध के विकल्प के रूप में ले सकते हैं।
बादाम
हमारे हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बादाम, विटामिन ई के अलावा कैल्शियम का भी बड़ा स्त्रोत है। इसलिए आप दूध के विकल्प के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपके लिए बादाम का दूध निकालना संभव है तो फिर उसके दूध का सेवन करें, नहीं तो बादाम को रात भर के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दें और सुबह उन भिगोए हुए बादाम को चबाकर खाएं। इससे बादाम के सेवन से होने वाले नुकसान से आप काफी हद तक बच जाएंगे और इससे कैल्शियम की भी पूर्ति हो जाएगी।
सोया मिल्क
सोया मिल्क का प्रयोग आजकल कैल्शियम के विकल्प के रूप में काफी प्रचलित हो चुका है। दरअसल, सोया मिल्क में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में लोग इसे दूध की जगह लेना पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर बच्चों और महिलाओं के लिए सोया मिल्क का सेवन बेहद लाभकारी है, क्योंकि इसमें कैल्शियम के साथ ही आयरन और फाइबर भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन ई और विटामनि के साथ ही कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में इस रोजाना की डाइट में शामिल कर आप कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं। खासकर सलाद के रूप में कच्चे ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं आता तो आप ब्रोकली का सूप बनाकर पी सकते हैं।
पालक
पालक कई तरह के विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर होता है, खासकर इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो दूध का सेवन किसी वजह से नहीं करते हैं। पालक के सेवन से वो शरीर में कैल्शियम की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं।
ओट्स
जी हां, अगर आपको ओट्स खाना पसंद है तो इसके जरिए भी आप कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं। कैल्शियम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन B के साथ ही ही कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आपके बच्चे को दूध का टेस्ट पसंद नहीं है तो उसे ओट्स बना कर खिलाएं, इससे काफी हद तक कैल्शियम की पूर्ति हो सकती है।
दाल और बीन्स
दाल और बीन्स में प्रोटीन और फाइबर के साथ कई जरूरी खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। जैसे कि इनमें कैल्शियम काफी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जो लोग दूध का सेवन नहीं कर पाते हैं, उन्हें दाल और बीन्स को रोजाना के आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती रहेगी और आप कैल्शियम की कमी से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
दही
कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, पर वो दही खाना पसंद करते हैं। ऐसे लोग दही के सेवन के जरिए भी शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं। कैल्शियम की पूर्ति के लिए लस्सी, रायता या दही से बनी दूसरी चीजों का सेवन लाभकारी हो सकता है।
उम्मीद करते हैं सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- Health Tips: ये 5 समस्याएं कहीं कैल्शियम की कमी का कारण तो नहीं
वहीं अगर आपके पास भी सेहत से जुड़ी कोई समस्या या सवाल है तो आप हमें बता सकते हैं। हम आपकी समस्या के बारे में एक्सपर्ट से जानकारी हासिल करके आप तक पहुंचाएंगे। इसके लिए आप अपने सवाल हमें इस ईमेल आईडी (yashodhara.virodai@jagrannewmedia.com) पर भेज सकते हैं।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों