herzindagi
image

30 की उम्र के बाद कर रही हैं मां बनने की प्लानिंग? एग क्वालिटी सुधारने के लिए 2 महीने तक पिएं यह स्मूदी

आजकल कई कारणों से महिलाएं 30 की उम्र के बाद ही प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। अगर आप भी 30-35 की उम्र में हैं और कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं, तो एग क्वालिटी सुधारने के लिए 2 महीने तक इस स्मूदी को पिएं।
Editorial
Updated:- 2025-04-29, 12:00 IST

मां बनना किसी भी महिला के लिए एक सुखद एहसास होता है। हालांकि, कंसीव करने की प्लानिंग, प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद का सफर काफी चैलेंजिंग हो सकता है। कई कारणों के चलते अक्सर महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल आती है। देर से प्रेग्नेंसी प्लान करना भी इसकी एक वजह हो सकता है। आजकल कई कारणों के चलते महिलाएं 30-35 की उम्र में प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ, एग क्वालिटी और फर्टिलिटी पर असर होता है और ऐसे में प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। अगर आपकी उम्र 30 या 35 से अधिक है और आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो एग क्वालिटी सुधारने, फर्टिलिटी को बूस्ट करने और शरीर को पोषण देने में मदद कर सकें। यहां हम ऐसे ही कुछ चीजों से बनने वाली एक हेल्दी स्मूदी के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

30 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करते वक्त डाइट में जरूर शामिल करें यह स्मूदी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • अखरोट, ओमेगा-3 से भरपूर होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है।
  • बादाम, विटामिन-ई से भरपूर होता है। यह एग को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। कद्दू के बीजों में जिंक होता है। जिंक, एग क्वालिटी सुधारने के लिए फायदेमंद है।
  • पिस्ता में ल्यूटिन होता है। यह एक प्रकार का विटामिन है, जिसे कैरोटीनॉयड कहा जाता है। इससे ओवरी की हेल्थ बेहतर होती है।
  • सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है। यह एग शेल्स को प्रोटेक्ट करता है।
  • नारियल में लॉरिक एसिड होता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है। फ्लैक्स सीड्स में मौजूद लिग्नॉन, सर्वाइकल म्यूकस और एग क्वालिटी सुधारने में मदद करते हैं।
  • सौंफ के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 और फाइबर होता है। यह यूट्राइन लाइनिंग के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ओमेगा-3, जिंक और अन्य कई विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर यह स्मूदी, हार्मोन्स को बैलेंस करने, यूट्राइन लाइनिंग की हेल्थ के लिए और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद है।
  • इससे एग क्वालिटी में सुधार होता है और शरीर को पोषण भी मिलता है। यह स्मूदी 30 की उम्र के बाद नेचुरली कंसीव करने में मदद करती है।


यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?

एग क्वालिटी सुधारने के लिए पिएं डाइटिशियन की बताई यह स्मूदी

walnuts for fertility in 30s

सामग्री

  • अखरोट- 2
  • बादाम- 5
  • कद्दू के बीज- 1 टीस्पून
  • पिस्ता- 2
  • सूरजमुखी के बीज- 1 टीस्पून
  • नारियल- 2 टुकड़े
  • फ्लैक्स सीड्स- 1 टीस्पून
  • सौंफ के बीज- 1 टीस्पून
  • चिया सीड्स- 1 टीस्पून
  • पानी- ब्लेंड करने के लिए

यह विडियो भी देखें

विधि

  • एक कटोरे में अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और पिस्ता को भिगो दें।
  • अब भीगी हुई चीजों को पानी के साथ ब्लेंड करें।
  • अब इसमें नारियल, फ्लैक्स सीड्स और सौंफ डालकर फिर से ब्लेंड कर लें।
  • इसे गिलास में डाल लें।
  • अब ऊपर से चिया सीड्स डालें।
  • आपकी हेल्दी स्मूदी तैयार है।
  • इसे रोजाना सुबह पिएं।

 


यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें


कंसीव करने के चांसेज बढ़ाने के लिए, ओव्युलेशन डेज का पता होना, पीरियड साइकिल को ट्रैक करना, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।