Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:28 PM IST

बहुत गर्म चाय-कॉफी बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा, जानें क्या कहती है नई रिसर्च?

काफी लोगों को चाय-कॉफी एकदम गर्म पीने की आदत होती है। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
Updated:- 2026-09-10, 20:46 IST
drinking very hot tea and coffee may increase cancer risk new research explained

क्या आप भी बहुत तेज गर्म कॉफी और चाय पीना पसंद करती हैं? कप में डालते ही बिना देर किए फूंक मारते हुए चाय-काफी पीना अगर आपकी आदतों में शुमार है, तो आपको जरा संभलने की जरूरत है। हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस रिसर्च के मुताबिक, अत्यधिक गर्म पेय पदार्थ पीने से एसोफेगल कैंसर (भोजन नली के कैंसर) का खतरा बढ़ सकता है। इस बारे में हमने एक्सपर्ट Dr. Adi Rakesh Kumar, Consultant Gastroenterologist, Therapeutic Endoscopist & Endosonologist, Yashoda Hospitals से भी बातचीत की। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बहुत गर्म पेय पदार्थ बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा

हाल ही में ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि जो लोग बहुत गर्म चाय या फिर कॉफी पीते हैं, उनमें एसोफेगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि रिसर्च में क्या जानकारी सामने आई है?

  • इस रिसर्च में बताया गया है कि बहुत तेज गर्म चाय या कॉफी पीने वाले लोगों में गुनगुनी चाय या कॉफी पीने वालों की तुलना में कैंसर का खतरा लगभग तीन गुना ज्यादा होता है। 
  • यह रिसर्च ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का ये शोध इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में पब्लिश हुई है।
  • असल में जब हमारे फूड पाइप से इतना गर्म पेय पदार्थ पेट तक जाता है, तो रास्ते में मौजूद सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, इस तरह के कैंसर के डेवेलप होने के चांसेज अमूमन कम होते हैं।

drinking very hot tea and coffee may increase cancer risk

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच न टूटने दें हिम्मत, ऐसे रखें मेंटल हेल्थ का ख्याल

इस बारे में क्या है एक्सपर्ट का कहना?

हमने इस रिसर्च और इस खतरे के बारे में एक्सपर्ट से समझने की कोशिश की। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस रिसर्च के अनुसार, बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी (65°C या उससे ज्यादा तापमान वाली) बार-बार पीने से एसोफेजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (एक तरह का फूड-पाइप कैंसर) का खतरा काफी बढ़ सकता है।
  • UK में लगभग दस लाख वयस्कों पर की गई इस 14 साल की स्टडी के अनुसार, जो लोग अपनी ड्रिंक्स को बहुत गर्म पीना पसंद करते थे, उनमें यह खतरा ज्यादा होता है।
  • बहुत ज्यादा गर्म तरल पदार्थ एसोफेगस की परत को बार-बार थर्मल नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे समय के साथ कैंसर जैसे खतरनाक बदलाव हो सकते हैं।

hot drinks and cancer research

  • असल में यह खतरा ड्रिंक की वजह से नहीं, बल्कि उसके तापमान की वजह से होता है।
  • अहम बात यह है कि ज्यादातर लोगों में इस कैंसर के होने का कुल खतरा अभी भी कम है और स्टडी में एसोफेजियल एडेनोकार्सिनोमा के साथ ऐसा कोई संबंध नहीं पाया गया।
  • हालांकि, जो लोग नियमित रूप से बहुत ज्यादा गर्म ड्रिंक्स पीते हैं, खासकर दिन में छह या उससे ज्यादा कप, उनके लिए यह बढ़ा हुआ खतरा काफी मायने रखता है।

यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

चाय-कॉफी को हमेशा गुनगुना ही पिएं

  • एक्सपर्ट का कहना है कि चाय या कॉफी पीने से पहले उसे कुछ मिनट ठंडा होने दें।
  • अगर यह होंठों या जीभ पर बहुत ज्यादा गर्म लगें, तो शायद उनका तापमान सुरक्षित सीमा से ज्यादा है।
  • चाय-कॉफी या किसी भी गरम पेय पदार्थ को हमेशा गुनगुना ही पिएं।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।