इस स्वादिष्ट चटनी को खाने से मिल सकते हैं 10 बड़े फायदे

सेहतमंद रहने के लिए, खान-पान सही होना बहुत जरूरी है। खान-पान सही न होने पर हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और कई बीमारियां हमें घेर सकती हैं। अक्सर लोग हेल्दी खाने को इसलिए भी अवॉइड करते हैं कि यह टेस्टी नहीं होता है। लेकिन, जरा सोचिए अगर आपको स्वाद के साथ गुणों से भरपूर कोई ऐसी खाने की चीज के बारे में बताया जाए, तो बेशक आप इसे डाइट में शामिल करना चाहेंगे। यहां हम आपको एक ऐसी ही चटनी के बारे में बता रहे हैं। इसे आप घर पर मौजूद बेसिक चीजों के साथ आसानी से बना सकती हैं। खाने के साथ चटनी लगभग हम सभी को स्वादिष्ट लगती है। यह चटनी टेस्टी होने के साथ ही, हेल्दी भी है और इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
खाने में शामिल करें यह स्वादिष्ट चटनी, मिलेंगे कई बड़े फायदे

इस चटनी को बनाने में धनिया, पुदीना, आंवला, करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का इस्तेमाल होता है। ये सभी चीजें, सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
इस चटनी को डाइट में शामिल करने से कमजोरी दूर होता है।
करी पत्ता, बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा है। यह हेयर फॉल को भी कम करता है।
यह चटनी, थायराइड, मूड स्विंग्स और फूड क्रेविंग्स को दूर करने में भी कारगर है।
PCOS में महिलाओं को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
इसे कोलेस्ट्रोल लेवल मैनेज होता है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशन और शुगर लेवल मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
गर्मियों में यह चटनी, इम्यूनिटी बढ़ाने, लिवर को डिटॉक्स करने और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी कारगर है।
इसे डाइट में शामिल करने से खून साफ होता है और एक्ने कम होते हैं।
यह भी पढ़ें- स्वाद के साथ बनेगी सेहत, डाइट में शामिल करें यह हरी चटनी
स्वाद और सेहत से भरपूर चटनी ऐसे करें तैयार

सामग्री
- करी पत्ते- 10-15
- घिसा हुआ नारियल- 1 टेबलस्पून
- तिल के बीज- 1 टेबलस्पून
- सूखा लहसुन- आधा टेबलस्पून
- हरी मिर्च- आधा टेबलस्पून
- काला नमक- 1 टीस्पून
- काली मिर्च- 1 टीस्पून
विधि
- नारियल के अलावा बाकी सभी चीजों को अच्छे से ड्राई रोस्ट करें।
- अब इसमें नारियल मिलाकर इसे पीस लें।
- इसे खाने के साथ रोज 1 टेबलस्पून खाएं।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में बढ़ते वजन से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 तरह की चटनी
सेहतमंद रहने के लिए, इस चटनी को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।