Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

करीना कपूर खान अपने 9 महीनें के बेटे को क्या खिलाती हैं?

करीना कपूर खान डायट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं लेकिन 9 महीने बाद अब उनके बेटे ने भी खाना शुरू कर दिया है लेकिन तैमूर को करीना क्या खिलाती हैं।
Updated:- 2018-02-27, 11:15 IST
kareena son taimur eats lollipop

स्टार मम्मी-पापा की तरह बेटा तैमूर भी सुपरस्टार बन गया है। तैमूर क्या खाता है इसे सब जानना चाहते हैं। तैमूर अली खान अब 9 महीने के हो चुके हैं और उनके पापा सैफ अली खान ने बताया कि उनका बेटा अब खाना खाने लगा है। तैमूर की मम्मी करीना कितनी डायट कॉन्शियस हैं ये तो हमें पता है और जब बात उनके बेटे की हो तो हर मम्मी की तरह करीना भी उसके खाने पीने का खास ख्याल रखती हैं। तैमूर को सबसे पहले क्या खाना चाहिए ये मम्मी करीना ही तय करती हैं। तैमूर को खाने में क्या पसंद हैं ये बात उनके पापा सैफ ने हाल ही में फिल्म शेफ के प्रमोशन पर सबके साथ शेयर की।

तैमूर क्या खाता है?

taimur ali khan eating fruits

तैमूर के पापा सैफ अली खान ने अपनी फिल्म शेफ के प्रमोशन पर सबको बताया कि उनका बेटा अब बड़ा हो रहा है और उसने खाना खाना भी शुरू कर दिया है। तैमूर अभी सिर्फ 9 महीने के हैं इसलिए उन्हें खाने में जो भी दिया जाता है उसका पेस्ट बनाया जाता है। अभी उन्हें खाने के लिए नाशपाती और गाजर का पेस्ट बनाकर खिलाया जाता है। तैमूर को खाना बहुत पसंद है। उन्हे जब भी खाने के लिए नाशपाती या गाजर का पेस्ट दिया जाता है वो आराम से उसे खा लेते हैं।

Read more: करीना कपूर खान का फिटनेस जुनून : एक दिन में करती हैं 10 घंटे वर्कआउट

नाशपाती खाने के फायदे

नाशपाती खाने में स्वाद होता है इसलिए इसे सब खाना पसंद करते हैं लेकिन ये खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही फायदेमंद भी है। सबसे पहले तो ये बहुत आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन K,फाइबर, मैंगनीज, बी-कॉम्प्लेक्स जैसे बहुत ही हेल्दी घटक होते हैं जो जिसे खाने से खासकर बच्चों को बहुत फायदा मिलता है।

गाजर खाने के फायदे

गाजर में विटामिन A, C, K, और B8 होता है। इसके आलावा पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, बीटा कैरोटीन जैसे कई हेल्दी विटामिन और मिनरल होते हैं जो बच्चों के लिए खासकर बहुत फायदेमंद होते हैँ। गाजर खाने में मिट्ठी होती है जिस वजह से बच्चे इसे खुशी से खास भी लेते हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।