herzindagi
image

ठंड आते ही शुरू हो गया जोड़ों में दर्द और सूजन? इस सूप से मिल सकती है राहत

ठंड आते ही अक्सर लोगों को जोड़ों का दर्द और जोड़ों में सूजन की दिक्कत परेशान करने लगती है। अगर किसी को पहले से ज्वॉइंट पेन है, तो सर्दियों में यह दिक्कत और बढ़ सकती है। एक्सपर्ट का बताया यह सूप आपकी मुश्किल को कम कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-12-18, 21:41 IST

जोड़ों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खासकर, सर्दियां आते ही काफी लोगों को जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत शुरू हो जाती है। ज्वाइंट पेन की वजह से कई बार चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। दर्द से राहत पाने के लिए बार-बार पेन किलर खाना भी ठीक नहीं है। ऐसे में जोड़ों के दर्द के कारणों को समझना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, जोड़ों के दर्द के पीछे शरीर में वात दोष का बढ़ा होना हो सकता है। इंफ्लेमेशन बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। इसे कम करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। एक्सपर्ट का बताया सूप वात को बैलेंस करने और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम पहुंचा सकता है घर का यह सूप

healthy veg soup for dinner

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह सूप इंफ्लेमेशन और वात दोष को कम करता है और ज्वॉइंट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
  • कद्दू में बीटा-कैटोरीन होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और जोड़ों की सेहत को सुधारता है।
  • गाजर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है। गाजर, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और फाइबर, जोड़ों में दर्द, सूजन और ऐंठन में राहत पहुंचा सकते हैं।
  • यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है और यूरिक एसिड में भी फायदेमंद होती है।
  • घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। यह ज्वॉइंट मोबिलिटी को सुधारने में मदद करता है।
  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करता है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करके, ज्वॉइंट हेल्थ को सुधारता है।
  • काली मिर्च में पिपेरिन होता है। यह हड्डियों में मैग्नीशियम और कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
  • जायफल भी जोड़ों का दर्द कम करने में फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में भी तेजी से घटेगा वजन, इस सूप को बनाएं डाइट का हिस्सा

जोड़ों का दर्द कम करने में मदद कर सकता है यह सूप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

 

सामग्री

  • कद्दू- 70 ग्राम
  • गाजर-70 ग्राम
  • घी- 1 टीस्पून
  • जायफल- चौथाई टीस्पून
  • काली मिर्च- चौथाई टीस्पून
  • सेंधा नमक- चौथाई टीस्पून
  • अदरक- आधा टीस्पून
  • कच्ची हल्दी- आधा टीस्पून

यह विडियो भी देखें

विधि

  • कुकर में कद्दू और गाजर को 3-4 सीटी तक उबालें।
  • अब इसे पीसकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • एक पैन में घी डालें।
  • इसमें हल्दी और अदरक डालें।
  • अब इसमें सब्जियों की प्यूरी को मिला लें।
  • इसमें नमक, जायफल और काली मिर्च मिलाएं।
  • इसे कुछ मिनट के लिए पकाएं।
  • आपका हेल्दी सूप तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के साथ सेहत को भी दुरुस्त कर सकता है यह सूप, सर्दियों में बनाएं डाइट का हिस्सा

 

सर्दियों में इस सूप को डाइट का हिस्सा बनाकर आप जोड़ों के दर्द में राहत पा सकती हैं अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।