Sat Oct 3, 2026 | Updated 08:09 PM IST

लिवर हेल्थ को करना है मजबूत? डाइट में शामिल करें ये 3 हर्ब्स

Herbs For Liver Health: फैटी लिवर की दिक्कत आजकल काफी बढ़ गई है। जब लिवर सही से फंक्शन नहीं कर पाता है, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। ऐसे में लिवर हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए एक्सपर्ट के बताए इन हर्ब्स को डाइट में शामिल करें।
Updated:- 2026-04-11, 14:34 IST
 best herbs for liver cleansing

लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूर हिस्सा है। भोजन को पचाने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक, ये कई काम करता है। जब लिवर ठीक से फंक्शन नहीं कर पाता है, तो न केवल पाचन पर भी असर होता है, बल्कि हमारे हार्मोन्स भी इंबैलेंस होने लगते हैं। खासकर, थायराइड हार्मोन को बैलेंस करने में लिवर का अहम रोल होता है। इसके अलावा, शरीर को डिटॉक्स करने, खाना पचाने, एनर्जी को स्टोर करने और खून को साफ करने समेत कई चीजों में लिवर काम करता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे, तो इसका असर हमारे पाचन, वजन, हार्मोनल बैलेंस और एनर्जी लेवल पर होता है। लिवर को हेल्दी रखने में खान-पान और जीवनशैली का अहम रोल है। यहां हम आपको 3 ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं। 

लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं ये 3 हर्ब्स

मिल्स थिसल

मिल्क थिसल, जिसे सिलिमेरिन भी कहा जाता है, ये लिवर सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। ये शरीर से डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये शरीर में ग्लूटाथियोन के लेवल को बढ़ाता है, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट है। ये फैटी लिवर में भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे लिवर के लिए संजीवनी बूटी माना जाता है। आप मिल्स थिसल की चाय को डाइट में शामिल कर सकती हैं।

हल्दी और काली मिर्च

haldi doodh benefits
हल्दी और काली मिर्च भी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में कर्क्युमिन होता है। ये एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है और लिवर को डिटॉक्स करन में में मदद करता है। काली मिर्च शरीर में हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन को अब्जॉर्ब करन में मदद करती है। हल्दी और काली मिर्च लिवर में जमा फैट को कम करती है। ये इंफ्लेमेशन को कम करने में एक दवाई की तरह काम करती है। इससे बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और लिवर डिटॉक्स होता है। आप रात को हल्दी और काली मिर्च का दूध पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम

डैंडेलियन रूट

डैंडेलियन रूट लिवर के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। इससे लिवर हेल्थ दुरुस्त होती है। ये थायराइड हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करती है। यह बाइल (पित्त) के फ्लो को बढ़ाती है, जिससे फैट का पाचन बेहतर तरीके से हो पाता है। आप इसकी चाय को सुबह-शाम डाइट में शामिल कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह


लिवर हेल्थ के लिए इन हर्ब्स को डाइट में शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।