Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

बालों को लंबा-घना बना सकते हैं ये 3 जूस, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा

अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं और बालों की ग्रोथ लगभग रूक गई है, तो बालों को लंबा और घना बनाने में एक्सपर्ट के बताए ये जूस मदद कर सकते हैं।
Updated:- 2026-07-19, 14:25 IST
image

लंबे बालों के लिए सिर्फ सही हेयर केयर नहीं, बल्कि न्यूट्रिशन्स से भरपूर डाइट भी बहुत जरूरी है। आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12, बायोटिन और जिंक की कमी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं और बालों की ग्रोथ पर भी असर होता है। ऐसे में अगर आप लंबे-घने बाल पाना चाहती हैं, तो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें। आंवला, गाजर-चुकंदर और एलोवेरा का जूस बालों को लंबा बनाने में मदद कर सकते हैं। चलिए इनके फायदे और इन्हें बनाने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

आंवले का जूस

  • आपको एक आंवला, 8-10 करी पत्ते, आधा नींबू, 1 टीस्पून शहद और 1 गिलास पानी लेना है।
  • सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करके जूस बना लें। इसे दिन में एक बार पिएं।
  • आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। करी पत्ता प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है।
  • यह जूस बालों को जड़ों से मजबूती देता है, बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं और ग्रोथ भी बढ़ती है।
  • इससे स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ भी कम होता है।

गाजर और चुकंदर का जूस

chukandar juice for glowing skin

  • गाजर और चुकंदर का जूस शरीर को ताकत देने में तो फायदेमंद है ही, लेकिन इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है।
  • आपको 1 गाजर, आधा चुकंदर, आधा सेब, आधा इंच अदरक और पानी लेना है।
  • इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। यह जूस शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और हेयरफॉल कम करता है।
  • इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और बालों को मजबूती मिलती है।
  • गाजर में मौजूद बायोटिन और विटामिन सी और चुकंदर में मौजूद फोलेट, बालों की ग्रोथ बेहतर बनाता है।
  • इस जूस को पीने से न केवल बाल लंबे हो सकते हैं, बल्कि चेहरे पर भी चमक आती है।

यह भी पढ़ें- Hair Fall होगा कम, अगर खाएंगी करी पत्ते से बना यह पाउडर

एलोवेरा का जूस

aloe vera juice for hair fall

  • हेयर केयर में कई तरह से एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। इसे डाइट में शामिल करना भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • 2 टेबलस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसमें 6-8 पुदीने की पत्तियां, आधा खीरा और एक कप नारियल पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें।
  • यह जूस हेयरफॉल कम करेगा। इससे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होती है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है।
  • इस जूस को पीने से बालों को जड़ों से पोषण मिलता है और शरीर भी डिटॉक्स होता है।

यह भी पढ़ें- लंबे बालों का सपना अब होगा पूरा , रोज खाएं सिर्फ ये एक Superfood

 

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।