दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, 1 कप की कीमत 57 हजार; जानें क्या है इसमें खास?

दुन‍ियाभर में कॉफी की कई क‍िस्‍में पाई जाती हैं। उन्‍हीं में से एक है गेशा कॉफी। ये अपनी खास‍ियत की वजह से दुन‍िया की सबसे महंगी कॉफी बन पाई है। इसे खासतौर से दुबई में सर्व कि‍या जाता है।
Updated:- 2026-08-23, 18:00 IST
world most expensive geisha coffee

हम भारतीयों को चाय-कॉफी पीने का बहुत शौक होता है। सुबह आंख खुलते ही क‍िसी को चाय चाह‍िए होती है तो किसी को कॉफी। कॉफी की बात करें तो लोग इसके अलग-अलग फ्लेवर को पसंद करते हैं। यही वजह हैं क‍ि दुन‍िया में कॉफी की कई ऐसी क‍िस्‍में हैं ज‍िनकी कीमत आम कॉफी से कई गुना ज्‍यादा है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि एक ऐसी भी कॉफी है ज‍िसे एक कप पीने पर आपको 57000 चुकाना पड़ सकता है?

दुन‍िया की सबसे महंगी कॉफी कौन सी है?

भले ही आपको सुनने में यकीन न हो रहा हो, लेकिन ये सच है। दरअसल, हम पनामा की एक खास गेशा कॉफी की बात कर रहे हैं, जाे अपनी क‍ीमत की वजह से ही जानी जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में इस काॅफी के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

world most expensive geisha coffee

क्‍या है यह कॉफी?

य‍ह पनामा की एक खास गेशा कॉफी है। बताया जाता है क‍ि 2025 में इसकी नीलामी में 1 किलो कॉफी के लिए रिकॉर्ड बोली लगी थी। तभी इसने वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड बना ल‍िया था। दुबई में इस कॉफी का एक कप हजारों रुपये में सर्व क‍िया जाता है।

1 किलो कॉफी के लिए लगी थी 25 लाख रुपये की बोली

बताया जाता है क‍ि यह कॉफी पनामा के हेसिएंडा ला एस्मेराल्डा फार्म से आती है। 2025 के बेस्ट ऑफ पनामा ऑक्शन में इसके 1 किलो के लिए करीब 30,204 डॉलर यानी लगभग 25 लाख रुपये की बोली लगी थी। यह कॉफी की नीलामी में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। वहीं, दुबई के रोस्टर्स स्पेशलिटी कॉफी हाउस में इसी फार्म की कॉफी का एक कप करीब 57,000 रुपये में बेचा जाता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इस कॉफी को शाम‍िल कर ल‍िया गया है।

यह भी पढ़ें- Most Expensive Dosa: हैदराबाद में मिलता है भारत का सबसे महंगा 'गोल्डन डोसा', 24 कैरेट सोने की चढ़ी होती है परत

आखिर इतनी महंगी क्यों है ये कॉफी?

अगर आपको लगता है क‍ि इस कॉफी की कीमत सिर्फ इसके स्वाद की वजह से इतनी ज्‍यादा है, तो ऐसा नहीं है। इसके पीछे इसकी कमी, क्वालिटी और लंबे समय की मेहनत भी जुड़ी है। जिस कॉफी ने रिकॉर्ड बनाया, उसे तैयार करने में करीब 13 साल की रिसर्च और मेहनत लगी थी। यह कोई ऐसी कॉफी नहीं है जिसे बड़ी मात्रा में हर जगह उगाया जाता हो। इसे पनामा के एक खास इलाके में बहुत सीमित मात्रा में तैयार किया जाता है। इसकी कीमत बढ़ने के पीछे ये वजहें हैं-

  • इसे बहुत कम मात्रा में उगाया जाता है।
  • इसकी क्वालिटी बहुत ही ज्‍यादा अच्‍छी होती है।
  • इसे तैयार करने में लंबे समय की रिसर्च और मेहनत लगी थी।
  • इसकी मांग कॉफी के शौकीनों और बड़े खरीदारों के बीच है।
  • इसकी नीलामी में खरीदार बहुत ऊंची बोली लगाने को तैयार रहते हैं।

world most expensive geisha coffee (3)

पनामा में कहां उगाई जाती है यह कॉफी?

आपको बता दें क‍ि यह वॉश्ड गेशा कॉफी पनामा के बोकेटे, चिरिकी में हेसिएंडा ला एस्मेराल्डा फार्म पर उगाई जाती है। इसे पनामा इंटरनेशनल जजिंग में 98 नंबर मिले थे। 2025 में जब नीलामी हुई थी तो 20 किलो की कॉफी पर कुल 549 बोलियां लगी थीं। आखिर में दुबई की जुलिथ कॉफी ने सबसे ज्‍यादा बोली लगाकर इसे करीब 5 करोड़ 78 लाख रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें- कॉफी बनाने के बाद फिल्टर पेपर न फेंकें, किचन में ऐसे करें इस्तेमाल

गेशा कॉफी का स्वाद आम कॉफी से कितना अलग है?

ज‍ि‍स काॅफी के ल‍िए लोग इतना खर्च कर देते हैं, उस कॉफी का स्‍वाद भी सबसे अलग ही होगा। दरअसल, गेशा कॉफी का स्वाद बाकी काफी से अलग होता है। इसमें कई तरह के फ्लेवर टेस्‍ट किए गए हैं। जैसे-

  • लिलाक
  • कोको
  • टेंजेरिन
  • खुबानी
  • चंदन
  • जैस्मीन
  • मैंगो
  • लीची

यह भी पढ़ें- कॉफी लवर्स की पर्सनैलिटी कैसी होती है? एक्‍सपर्ट ने खोले कुछ राज

दुबई में क्यों बिकती है 57 हजार की कॉफी?

दुबई में इस कॉफी को खास तरीके से तैयार करके सर्व क‍िया जाता है। रोस्टर्स स्पेशलिटी कॉफी हाउस में इसे Hario V60 मशीन से बनाया जाता है। इसे क्रिस्टल ग्लास में सर्व किया जाता है।

यह भी पढ़ें- घर की कोल्ड कॉफी में नहीं आता कैफे जैसा स्वाद? जानिए वो गलतियां जो अक्सर बनाते समय करते हैं लोग

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source- https://www.guinnessworldrecords.com/world-records/568540-most-expensive-cup-of-coffee

Image Credit- Freepik/AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।