दुनिया के इन बेहतरीन रूफटॉप रेस्टोरेंट्स में खाने का मजा हो जाता है दोगुना

दुनिया की बेहतरीन कुजीन का लुत्फ उठाने का असली मजा तब आता है, जब उनका स्वाद लेने की जगह भी अनूठी हो। और अगर ये कुजीन दुनिया की सबसे ऊंची लोकेशन्स पर सर्व की जाएं तो कहने ही क्या। जरा सोचिए, अगर आप नए शहर में घूमने गई हैं और वहां आप सबसे ऊंची लोकेशन पर अपनी फेवरेट कुजीन का मजा लें। आइए जानें दुनिया के ऐसे ही कुछ बेहतरीन रूफ टॉप्स के बारे में, जहां जाने के बाद आपको वापस आने की इच्छा नहीं होगी-
Kong, Paris

यह अल्ट्रा ट्रेंडी स्पॉट LVMH building के दो सबसे ऊंचे फ्लोर्स पर स्थित है। एशियाई संस्कृति से प्रेरित इस रेस्टोरेंट/बार की रोशनी आपको फीलगुड कराएगी। डिजाइनर फिलिप स्टार्क के बने इस रेस्टोरेंट में जहां भी आपकी नजरें जाएंगी, आपको अद्भुत चीजें ही नजर आएंगी। मसलन फ्लोरोसेंट ग्रीन कलर की सीढ़ियां। यहां का खाना खाने में जितना टेस्टी है, देखने में भी उतना ही खूबसूरत। कुर्सियों पर एशियाई महिलाओं के चेहरे आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकते हैं। अगर आपको नॉनवेज अच्छा लगता है तो यहां आप नॉन वेजन खासतौर पर युजु के साथ बीफ ताताकी और सिचुआन रोस्टेड डक का ऊडन नूडल्स के साथ लुत्फ उठा सकती हैं।
Topo, Lisbon

टोपो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका वुडन इंटीरियर आपको गर्माहट महसूस कराता है। फ्लोर से लेकर सीलिंग तक पुर्तगाली शैली में बना हुआ है। कमर्शियल सेंटर मार्टिम मोनिज के छठवें फ्लोर पर आपको यह रेस्टोरेंट देखने को मिलेगा। यहां दिनभर घूमने के बाद आप अपने मन को तृप्त करने वाला मील ले सकती हैं। नॉनवेज पसंद करने वाली महिलाएं यहां फ्रेश टूना टार्टर या ब्रियोशे ब्रेड पर सर्व किया जाने वाला हैमबर्गर खासतौर पर पसंद करेंगी।
The Top of the Standard, New York City

न्यूयॉर्क एक ऐसा शहर है, जहां हर तरफ गगनचुंबी इमारतें नजर आती हैं। टॉप ऑफ स्टेंडर्ड एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां से आपको मैनहैटन का बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा। यहां का लाउंज भव्य है। रेस्टोरेंट यहां आने वाले मेहमानों के लिए ढेर सारी वैराएटी की डिशेज पेश की जाती हैं। इसमें सी अर्चिन, पफ्ड राइस के साथ बने केवियर क्रिस्प, युजु और ओसेतरा केवियर का जायका आपको बिल्कुल अद्भुत लगेगा। रात में यह जगह पूरी तरह से शांत हो जाती है। इसलिए यहां आपको काफी रिलैक्स फील होगा।
Capital M, Beijing

एम एक लग्जरी रूफटॉप रेस्टोरेंट है, जो कि कियानमेन गेट के सामने स्थित है, यहां से बाजार की सड़कें नजर आती हैं। यूरोपियन स्टाइल का यह रेस्टोरेंट अपने स्वाद और हाई क्वालिटी मसालों के लिए मशहूर है। सोफिस्टिकेड सीफूड लवर को यहां ओएस्टर और केवियर का ऐसा स्वाद मिलेगा, कि उन्होंने शायह इससे पहले उसका जायका नहीं लिया होगा। यहां का मेडिटेरेनियन मेज प्लेटर भी एक बेहतरीन स्टार्टर है
Read more : दुनिया की पार्टी कैपिटल इबिजा में सामंथा अकीनेनी और नागा चैतन्या ने मनाया रोमांटिक हॉलीडे
Clouds, Zurich

क्लाउड्स में ओपन किचन रेस्टोरेंट है, जहां से आप अपने लिए बनने वाली कुजीन की प्रिपरेशन से एक्साइटेड फील करेंगी। यह ज्यूरिक के प्राइम टावर में स्थित है। यहां से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है, साथ ही यहां का खाना और एंबियन भी लाजवाब है। यहां आप अपनी इच्छानुसार ब्रंच या डिनर के लिए प्लान कर सकती हैं।
Vertigo, Bangkok

यह रेस्टोरेंट बैंकॉक के बनयान ट्री में है। यहां आपको खाना खाते हुए ऐसा लग सकता है कि आप आसमान में हैं। 61 वें फ्लोर पर होना जाहिर तौर पर आसमान में होने जैसा ही है। यहां आप एल फ्रेस्को पैलैस में बेहतरीन डिशेस का जायका ले सकती हैं। यहां मेन्यू में नियमित रूप से बदलाव किया जाता है। आप यहां शेलफिश, सीफूड और मीट डिशेस का स्वाद ले सकती हैं।
तो ये हैं दुनिया के ऐसे रेस्तोरेंट, जहां आप आसमान में होने के अहसास के साथ खाने का मजा ले सकती हैं। जाहिर है ऐसा अनुभव आपके ओवरऑल एक्सपीरियंस को भी लाजवाब बना देगा। तो सोच क्या रही हैं आप भी ऐसे अनूठे रेस्टोरेंट्स में जाने के लिए प्लान करिये और खाना खाने के मजे को दोगुना कर लीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।