साईं भक्तों के लिए आसान हुई दिल्ली से शिरडी की यात्रा, जानिए कैसे

साईं भक्तों के लिए दिल्ली से शिरडी की यात्रा बेहद ही आसान होने जा रही है।
Updated:- 2018-10-01, 18:57 IST
delhi to shirdi direct flight

1 अक्टूबर यानी आज से दिल्ली से शिरडी के लिए सीधी फ्लाइट जाएगी। शिरडी एयरपोर्ट को बने हुए एक साल पूरा होने की खुशी में साईं भक्तों को ये तौहफा दिया गया है। स्पाइस जेट शिरडी के लिए दिल्ली से सीधा उड़ान भरेगी। 

स्पाइस जेट की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने बताया है कि 1 अक्टूबर से दिल्ली और शिरडी के बीच रोजाना एक सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। इससे साईं भक्तों को फायदा पहुंचेगा और साथ ही दिल्ली से शिरडी के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों का ग्राफ भी बढ़ेगा। 

delhi to shirdi direct flight

जानिए क्या होगी टाइमिंग 

1 अक्टूबर से दिल्ली और शिरडी के बीच रोजाना एक सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG946 दोपहर 12.35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.35 बजे शिरडी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 

Read more: वैष्णो मां के करने हैं दर्शन तो खर्च करने होंगे केवल 2500 रुपये

शिरडी से दिल्ली के लिए फ्लाइट (SG942) दोपहर 3.05 बजे उड़ान भरेगी जो दिल्ली में शाम 4.55 बजे लैंड करेगी। यहां आपको बता दें कि एयर इंडिया की सब्सडियरी एलायंस एयर यहां से तीन उड़ानों का संचालन करती है जिसमें 2 हैदराबाद के लिए और 1 मुंबई की उड़ान शामिल है। महाराष्ट्र डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (टेक्निकल) सी. एस. गुप्ता ने कहा कि शिरडी के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की भी योजना है। साईं बाबा के दुनियाभर में भक्त हैं और इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने से पहले हमें एक और नई टर्मिनल बिल्डिंग और इमिग्रेशन के साथ दूसरी सुविधाएं जुटानी होगी जिसमें समय लगेगा। 

delhi to shirdi direct flight

शिरडी यात्रा 

शिरडी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो महाराष्ट्र में स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में यात्री शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आप शिरडी पूरे साल कभी भी जा सकती हैं लेकिन धार्मिक स्थल होने के कारण यहां खास मौकों पर काफी भीड़ होती है खासतौर पर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इसलिए अक्टूबर से मार्च सबसे अच्छा समय है क्योंकि इस दौरान यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है। 

 

अगर आप दिल्ली में रहती हैं तो इस महिने में साईं के दर्शन के लिए दिल्ली से सीधा शिरडी के लिए फ्लाइट ले सकती हैं। आप आराम से घूम भी आएंगी आपको भीड़ भी नहीं मिलेगी और आपको दर्शन करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।