Guava Chutney Recipe: धनिया-पुदीना छोड़िए! इस सर्दी घर पर बनाएं खट्टी-मीठी अमरूद की चटनी, नोट करें रेसिपी

सर्दियों में धनिया-पुदीने की चटनी से मन भर गया है तो इस बार अमरूद की खट्टी-मीठी चटनी ट्राई करें। जानिए 10 मिनट में बनने वाली आसान रेसिपी।
Updated:- 2026-11-23, 12:07 IST
Guava Chutney Recipe

सर्दी आते ही घर में पकौड़े, समोसे और चाट का दौर शुरू हो जाता है। इन सबके साथ अगर चटनी अच्छी न हो, तो मजा अधूरा रह जाता है। अब अगर धनिया-पुदीने की हरी चटनी खाकर मन भर गया है, तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए। अमरूद की खट्टी-मीठी चटनी, जो सिर्फ 10 मिनट में बन जाती है और खाने का स्वाद दोगुना कर देती है।

घर पर कैसे बनाएं अमरूद की चटनी?

अमरूद को अक्सर हम ऐसे ही काटकर खा लेते हैं। कभी नमक लगाकर, कभी ऐसे ही, लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की चटनी खाई है? ये चटनी खट्टी भी है, मीठी भी है और हल्की तीखी भी। पकौड़ों से लेकर पराठों तक, हर चीज के साथ यह चटनी एकदम परफेक्ट लगती है। सबसे बड़ी बात, इसे बनाने के लिए ना ज्यादा सामान चाहिए और ना ही ज्यादा टाइम।

अमरूद की चटनी क्यों है खास?

सर्दियों में अमरूद खूब मिलते हैं। ये सस्ते भी होते हैं और सेहत के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। इस चटनी में अमरूद का कुरकुरापन, हरी मिर्च का तीखापन, अदरक की खुशबू और नींबू की खटास, सब कुछ एक साथ मिल जाता है। भुना जीरा और काला नमक इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं। जो लोग रोज एक ही तरह की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, उनके लिए यह एकदम नया स्वाद है।

guava chutney recipe

Photo Credit: Pinterest (Cooking Ideas)

अमरूद की चटनी बनाने के लिए क्या चाहिए?

अमरूद की चटनी के लिए सबकुछ घर की आसानी से मिल जाता है।

सामग्री

  • ताजे और कुरकुरे अमरूद- 250 ग्राम
  • ताजा हरा धनिया- आधा कप
  • अदरक- 1 चम्मच, मोटा कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 चम्मच, मोटी कटी हुई
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • काला नमक- आधा चम्मच
  • सादा नमक- स्वाद के अनुसार
  • ठंडा पानी- 2 से 3 चम्मच

अमरूद की चटनी बनाने की आसान विधि

स्टेप 1
सबसे पहले अमरूद को अच्छे से धोकर पोंछ लें। अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अमरूद के अंदर के बड़े और सख्त बीज निकाल दें, ताकि चटनी एकदम चिकनी बने। छिलका उतारने की जरूरत नहीं है।

स्टेप 2
अब कटे हुए अमरूद, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, नींबू का रस और 2 से 3 चम्मच ठंडा पानी मिक्सी के जार में डाल दें।

स्टेप 3
मिक्सी को चलाकर चटनी को चिकना पीस लें। बीच-बीच में जार के किनारों पर लगी चटनी को चम्मच से नीचे कर दें। अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो थोड़ा सा ठंडा पानी और डाल लें।

स्टेप 4
अब चटनी को चखकर देखें। नमक या नींबू कम लगे, तो अपने स्वाद के हिसाब से और डाल लें।

स्टेप 5
चटनी को एक कटोरी में निकाल लें। इसे ठंडा करके या सामान्य तापमान पर ही परोसें। बस, आपकी खट्टी-मीठी अमरूद की चटनी तैयार है।

Guava Chutney For Winter

Photo Credit: Pinterest (Whisk Affair)

अमरूद की चटनी को किसके साथ खाएं?

ये चटनी हर चीज के साथ अच्छी लगती है।

  • गरमा-गरम पकौड़ों और समोसों के साथ।
  • आलू की चाट और टिक्की के साथ।
  • पराठे, पूरी और दाल-चावल के साथ।
  • सैंडविच और कटलेट के साथ।

सर्दियों की शाम को जब चाय के साथ पकौड़े बनें, तो ये चटनी खाने का मजा दोगुना कर देगी।

अमरूद की चटनी को टेस्टी बनाने के 3 टिप्स

  1.  अमरूद हमेशा कुरकुरे लें: ज्यादा पके और नरम अमरूद से चटनी अच्छी नहीं बनेगी। हल्के कच्चे और सख्त अमरूद ही चुनें।
  2.  पानी ज्यादा न डालें: पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें। ज्यादा पानी डालने से चटनी पतली हो जाएगी और स्वाद फीका लगेगा।
  3.  ताजा ही बनाएं: यह चटनी ताजी ही सबसे अच्छी लगती है। बनाने के बाद ज्यादा देर तक न रखें।

यह भी पढ़ें- Leftover Kheel Cutlet: दिवाली की बची हुई खील को फेंकने की ना करें गलती! मिनटों में बनाएं चटपटे कटलेट, नोट करें रेसिपी

अमरूद की चटनी को कितने दिन तक रख सकते हैं?

इस चटनी को फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में रखकर 1 से 2 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सबसे अच्छा स्वाद ताजा बनाई हुई चटनी में ही आता है। इसलिए जितनी जरूरत हो, उतनी ही बनाएं।

इस सर्दी अगर आप खाने में कुछ नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो धनिया-पुदीने की चटनी को एक दिन के लिए भूल जाइए। अमरूद की ये खट्टी-मीठी चटनी बनाइए, जो 10 मिनट में तैयार हो जाती है। एक बार इसे चखने के बाद घर वाले बार-बार बनाने के लिए कहेंगे।

यह भी पढ़ें- Kada Prasad Recipe: गेहूं के आटे और देसी घी से घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, नोट करें पूरे रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या अमरूद की चटनी बिना धनिया के बन सकती है?
हां, बन सकती है। लेकिन धनिया डालने से चटनी में ताजगी और हरा रंग आता है। अगर धनिया पसंद नहीं है, तो आप इसे छोड़ भी सकते हैं।
अमरूद की चटनी ज्यादा तीखी हो गई है तो क्या करें?
अगर चटनी ज्यादा तीखी लग रही है, तो इसमें थोड़ा सा और अमरूद या एक चम्मच दही मिला लें। इससे तीखापन कम हो जाएगा।
क्या इस चटनी को बच्चों को दे सकते हैं?
हां, दे सकते हैं। बच्चों के लिए बनाते समय हरी मिर्च कम डालें या बिल्कुल न डालें। थोड़ी सी मीठी चटनी बच्चों को बहुत पसंद आएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।