Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:53 PM IST

सावन में सहारनपुर के भूतेश्वर मंदिर के दर्शन क्यों करने चाहिए? जानें धार्मिक महत्व

सहारनपुर का श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर सावन में लाखों भक्तों का आस्था केंद्र है, जहां स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानें इस मंदिर तक कैसे पहुंचे?
Updated:- 2026-07-22, 15:06 IST
Bhuteshwar Temple

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव के भक्तों के लिए पवित्र और आस्था का केंद्र है। सावन के पावन महीने में यहां देश भर से लाखों श्रद्धालु महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस सिद्धपीठ में स्वयं शिवजी विराजमान रहते हैं। यदि आप भी इस सावन किसी ऐतिहासिक और फलदायी शिव धाम के दर्शन की प्लानिंग कर रही हैं, तो सहारनपुर का यह मंदिर आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इस मंदिर की क्या विशेषता और इतिहास (Bhuteshwar Temple History and Significance) है और यहां तक कैसे पहुंच सकते हैं? जानते हैं सबकुछ...

भूतेश्वर मंदिर का इतिहास और धार्मिक मान्यता

सहारनपुर के पांच प्रमुख सिद्धपीठों में गिना जाने वाला यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। इस धाम से जुड़ी खास बातें निम्न प्रकार हैं-

  • मराठा कालीन निर्माण: ऐसा माना जाता है कि इस दिव्य मंदिर का निर्माण मराठा काल के दौरान हुआ था।
  • साधुओं की तपस्थली: यह स्थान काफी समय तक जूना अखाड़े के पूज्य साधु-संतों की तपस्या भूमि रहा है।
  • स्वयंभू शिवलिंग: यहां स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू यानी स्वयं प्रकट हुआ माना जाता है। मान्यता है कि सावन के दौरान यहां लगातार 40 दिनों तक जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

shivling

सावन के महीने में मंदिर का विशेष महत्व

सावन के पवित्र महीने में इस मंदिर की रौनक देखने को मिलती है-

  • हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये यहां भूतेश्वर महादेव का भव्य जलाभिषेक करते हैं।
  • इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहता है। 
  • साथ ही विशाल धार्मिक आयोजनों के साथ विशेष आरती का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- IRCTC के 3 धार्मिक टूर पैकेज का बजट देखें यहां, परिवार के साथ दर्शन के लिए है बेस्ट

मंदिर दर्शन और आरती का समय

यदि आप दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो इन समयों का ध्यान रखें:

मंदिर खुलने का समय:

सुबह 05:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शाम 04:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

आरती का समय

प्रातः आरती सुबह 08:30 बजे से 09:00 बजे तक
संध्या आरती रात 08:30 बजे से 09:00 बजे तक

सहारनपुर भूतेश्वर महादेव मंदिर कैसे पहुंचें?

  1. ट्रेन द्वारा: निकटतम रेलवे स्टेशन सहारनपुर जंक्शन है, जो मंदिर से मात्र 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।
  2. सड़क मार्ग से: सहारनपुर शहर के किसी भी हिस्से से ऑटो, ई-रिक्शा या निजी वाहन द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
  3. हवाई मार्ग से: निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) है, जो यहां से लगभग 90 किलोमीटर दूर है।

इस सावन अगर आप शिवजी की कृपा चाहते हैं तो ऐसे में आप भूतेश्वर मंदिर के दर्शन जरूर करे 

यह भी पढ़ें- 16 हजार में 7 जगहों पर घूमने का मौका, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image: saharanpur.nic.in

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।