श्रीलंका और थाईलैंड के बाद अब ईरान का बड़ा फैसला, भारतीय पर्यटक बिना वीजा के कर पाएंगे यात्रा

पिछले कुछ समय पहले ही थाईलैंड और श्रीलंका और केन्या की सरकार ने भारतीयों को देश में वीजा फ्री एंट्री की अनुमति दी थी। लेकिन अब ईरान यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि अब ईरान ने भी भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री ट्रैवल की अनुमति दे दी है। लेकिन ध्यान रखें कि आप बिना वीजा के केवल 15 दिनों के लिए ईरान में घूम सकते हैं। साथ ही, वीजा फ्री की सुविधा केवल उन्हीं ट्रैवलर को मिलेगी, जो हवाई मार्ग के जरिए यात्रा करेंगे।
इसके पहले केन्या में भारतीयों को बिना वीजा के ट्रैवल करने का मौका जनवरी 2024 से मिला था। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 12 दिसंबर को देश के स्वतंत्रता के 60 साल पूरे होने पर यह बात कही थी।
उन्होंने अपने एक भाषण के दौरान इस बात की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह उठाया गया है।
इसके पहले इन देशों ने वीजा फ्री अनुमति दी

मलेशिया ने भी 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री देनी शुरू की है।
कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया को कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस आर्थिक तबाही से उबरने के लिए कई देश अलग-अलग योजनाएं लागू कर रहे हैं।
कुछ देश पर्यटन को बढ़ावा देकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ लोग तरह-तरह की विकास परियोजनाओं की शुरूआत कर रहे हैं।
इसी तरह कुछ समय पहले थाईलैंड ने भी बड़ा ऐलान किया था। दरअसल, थाईलैंड ने भारत और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया है, यानी अब आपको थाईलैंड जाने के लिए वीजा बनवाने की जरूरत नहीं होगी।
थाईलैंड की सरकार द्वारा कहा गया है कि भारतीय नागरिक 30 दिनों तक बिना वीजा के थाइलैंड में रह सकते हैं और घूम सकते हैं।
कब से लागू हो रहा है?

थाईलैंड सरकार द्वारा किया गया यह फैसला 1 नवंबर यानी से शुरू किया गया।
भारत के सिवा और किसे वीजा फ्री की अनुमति
इसके सिवा ताइवान के नागरिकों के लिए भी थाईलैंड ने यह फैसला सुनाया है। अब ताइवान में रहने वाले लोग भी थाईलैंड में बिना विजा के यात्रा कर पाएंगे। (बिना वीजा के इन देशों में सेलिब्रेट कर सकते हैं न्यू ईयर)
कितने महीनों तक वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं भारत के नागरिक

थाईलैंड सरकार द्वारा यह फैसला अलगे साल मई तक के लिए लिया गया है। इसका अर्थ है कि आप साल 2024 के मई महीने के अंत तक बिना वीजा के थाईलैंड में यात्रा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इंडोनेशिया से लेकर मालदीव तक, इन देशों में घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को नहीं लेना पड़ता है वीजा
थाइलैंड ने भारत के सिवा और किस देश की विजा फ्री एंट्री का फैसला लिया
थाई सरकार ने पिछले महीने से चीनी नागरिकों के लिए भी वीजा की आवश्यकता समाप्त कर दी थी। (दिसंबर में परिवार संग घूमने के लिए बेहतरीन जगह)
इसे भी पढ़ें- जानें किन देशों के पास नहीं हैं एक भी एयरपोर्ट
थाई सरकार के प्रवक्ता ने क्या कहा
थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान लगभग 25 अरब डॉलर है। 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए है। जिसका अर्थ है कि लोगों को थाईलैंड यात्रा करना बेहद पसंद है।
इनमें से पिछले 10 महीनों में 12 लाख भारतीय नागरिक पर्यटन के लिए थाईलैंड आए हैं। इससे यह साबित हुआ है कि पर्यटन की दृष्टि से भारत हमारे लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद उनके देश में 2.8 करोड़ पर्यटक आएंगे।
श्रीलंका ने भी भारत के लिए वीजा फ्री एंट्री का फैसला किया था
हाल ही में श्रीलंका कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों को मुफ्त वीजा देने का फैसला किया था। श्रीलंका ने भारत, रूस, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और जापान सहित छह देशों के पर्यटकों को मुफ्त वीजा देना शुरू कर दिया है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।