आखिर रात के समय क्यों नहीं चलती मेट्रो, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

क्या आपको पता है कि रात के समय मेट्रो क्यों नहीं चलती हैं अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे।   
Updated:- 2024-02-07, 18:36 IST
metro train do not run in night

मेट्रो सिटी शहर में रहने वाले लोगों को मेट्रो के कारण काफी सुविधा मिल जाती है। कही भी जाने के लिए उन्हें सोचना नहीं होता है। मेट्रो की शुरुआत सुबह 5:30 बजे होती है और मेट्रो 11.30 बजे तक बंद हो जाती हैं। हालांकि कई लोग का यह सवाल होता है कि आखिर मेट्रो देर रात क्यों नहीं चलती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

मेट्रो से मिलता है लाखों लोगों को फायदा 

 interesting facts about delhi metro schema

सड़कों पर ट्रैफिक से बचने के लिए ज्यादातर लोग मेट्रो की सहायता लेते हैं। मेट्रो समय के साथ महंगे पेट्रोल को बचाने में भी मदद करती हैं। एक जगह से दूसरी जगह तक समय से जाने के लिए अधिकांस लोग मेट्रो की सहायता लेते हैं। ऐसे में हर दिन लाखों लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। इसके बाद भी मेट्रो रात के समय नहीं चलती हैं। इसके पीछे का कारण आज हम आपको बताने वाले हैं। 

मेट्रो रात भर क्यों नहीं चलती है

 where did first metro started

दरअसल, मेट्रो सुबह से लेकर शाम तक लगातार चलती रहती हैं। मेट्रो एक भी मिनट का ब्रेक नहीं देती हैं। ऐसे में रात के समय सभी मेट्रो की मरम्मत की जाती हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय सभी ट्रेनों और ट्रैक का मेंटेनेंस किया जाता है। ताकि दिन के समय मेट्रो में किसी भी तरह की दिक्कत ना आएं। (Train पर बिजली गिर जाए तो क्या होगा?)

इसे जरूर पढ़ें - मेट्रो में मिलती है ये शानदार सुविधाएं, क्या आपने उठाया है इसका फायदा

डीएमआरसी का क्या कहना है

हर दिन 12 बजे रात के बाद मेट्रो के ट्रैक की सही तरीके से जांच की जाती हैं। इस समय को मेगा ब्लॉक कहा जाता है। डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो को 24 घंटे चलाना संभव नहीं होता है। क्योंकि 11:30 बजे आखिरी मेट्रो चलता है और डिपो तक पहुंचते- पहुंचते 12:30 हो जाता है। वैसे ही सुबह 5:30 बजे मेट्रो की शुरुआत करने के लिए मेट्रो को डिपो से 4:30 बजे निकाला जाता है। इसलिए रातभर मेट्रो की सुविधा लोगों को देना संभव नहीं हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - FASTag: अपनी गाड़ी बेचने के बाद ऐसे करें अकाउंट डीएक्टिवेट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।