Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

सोने से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी भारत के इस शहर को कहते हैं 'गोल्डन सिटी'

इस जगह से न ही सोना निकलता है और न ही इसका इतिहास सोने के व्यापार से जुड़ा है। फिर भी गोल्डन सिटी के नाम से फेमस होने की वजह से हर साल यहां लाखों लोग आते हैं।
Updated:- 2026-07-31, 19:49 IST
why is this indian city called the golden city when there is no gold connections

भारत का हर शहर अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाता है। कुछ जगहें अपनी ऐतिहासिक मंदिरों के लिए, तो कुछ महलों, पहाड़ों या समुद्र के कारण फेमस हैं। ऐसा ही एक शहर है, जैसलमेर, जिसे गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि राजस्थान के जैसलमेर शहर का सोने से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी इसे सोने का शहर कहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि जैसलमेर को गोल्डन सिटी क्यों कहते हैं और यहां क्या है खास?

जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ क्यों कहा जाता है?

इसका सबसे बड़ा कारण पीला बलुआ पत्थर है। यहां ज्यादातर किले और और ऐतिहासिक इमारतें पीले बलुआ पत्थर से ही बनाए गए हैं। जब सुबह और शाम के समय सूर्य की रोशनी इन इमारतों पर पड़ती है, तो यह सोने की तरह चमकते हैं, इसलिए इस शहर को गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां की रेत भी सुनहरी है और धूप पड़ने पर सोने की तरह चमकने लगती है।

जैसलमेर के सबसे खूबसूरत किले

यह किले अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह से नजर आते हैं। सुबह हल्का सुनहरा, दोपहर में चमकीला पीला और सूर्यास्त के समय गहरा सुनहरा दिखाई देता है।

  • नथमल की हवेली
  • सलीम सिंह की हवेली
  • जैसलमेर किला
  • पटवों की हवेली

Jaisalmer Golden City

जैसलमेर नाम कैसे पड़ा?

राजस्थान पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जैसलमेर की स्थापना वर्ष 1156 ईस्वी में हुई थी। इसका नाम राजपूत शासक रावल जैसल के नाम पर रखा गया था। इसमें मेर शब्द का अर्थ त्रिकूट पहाड़ी पर बने मेर से लिया गया है। पुराने समय में व्यापारी ऊंटों के काफिले के साथ इसी रास्ते से होकर आगे जाते थे।

इसे भी पढ़ें- यहां बिना माइक कई बार गूंजती है एक ही आवाज, जानें गोल गुंबज की दीवारों का राज

जैसलमेर की संस्कृति क्यों खास है?

  • जैसलमेर केवल अपनी सुनहरी इमारतों के लिए नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति के लिए भी जाना है।
  • राजस्थानी पोशाक यहां की पहचान है, जिसमें रंग-बिरंगी पगड़ी, घाघरा-चोली और राजस्थानी ज्वेलरी पहनी जाती है।
  • यहां का भोजन जैसे दाल बाटी चूरमा, केर सांगरी, गट्टे की सब्जी और बाजरे की रोटी खाने के लिए लोग दूर शहरों से आते हैं।

Jaisalmer tourist places

जैसलमेर की संस्कृति देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि यहां का हर पीला पत्थर राजस्थान की शान, राजपूतों की वीरता की कहानी सुनाता है। यही कारण है कि इसे गोल्डन सिटी के नाम से बुलाया जाता है। यहां घूमने आ रहे लोग ध्यान रखें कि जैसलमेर रेगिस्तानी क्षेत्र है, इसलिए गर्मियों में जाने की बजाय आप मानसून या सर्दियों में घूमने का प्लान करें। इस समय मौसम सुहावना रहता है और रेगिस्तान सफारी का आनंद भी लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- चूहा मरा तो देना होगा सोना, जानिए राजस्थान के इस अजूबे मंदिर का सबसे बड़ा रहस्य

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific

FAQ
जैसलमेर की राजकुमारी का क्या नाम था?
राजकुमारी मुमल, जो अमरकोट के राजा महेंद्र के साथ अपनी प्रेम कहानी के लिए जानी जाती हैं।
जैसलमेर में सबसे बड़ा किला कौन सा है?
 जैसलमेर किला ही, यहां का सबसे बड़ा किला है। 
जैसलमेर किले की ऊंचाई कितनी है?
किले की लंबाई लगभग 1500 फीट है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।