Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

लखनऊ ही क्यों है उत्तर प्रदेश की शान? 10 ऐसी वजहें, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगी खुश

उत्तर प्रदेश की बात करें और लखनऊ का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। इस शहर को यूपी की शान कहा जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा कि आखिर इसे यह क्यों कहा जाता है? अगर नहीं, तो नीचे लेख में पढ़ें 10 ऐसी बातें, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगी।
Updated:- 2026-07-21, 14:44 IST
why is lucknow pride of uttar pradesh reasons

नवाबों के शहर कहा जाने वाला लखनऊ केवल उत्तर प्रदेश की राजधानी ही नहीं बल्कि इस राज्य की शान है। अगर आप लखनऊ गए हैं और यहां पर 2-4 दिन रुककर भ्रमण कर लिया होगा, तो यकीनन ऐसी यादें साथ लेकर गए होंगे, जिन्हें भूला पाना मुश्किल है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें जो हमें इतिहास की याद दिलाती हैं। वहीं यहां का लजीज खाना और तहजीब हर किसी का दिल जीत लेती है। मगर क्या आपने कभी सोचा कि यूपी में तो कई शहर बसें फिर लखनऊ को ही क्यों यहां की शान और जान कहा जाता है? अगर नहीं, तो आज के इस लेख में हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं।

लखनऊ की खास बातें, जो इसे बनाता है यूपी की शान

लखनऊ शहर उत्तर प्रदेश का शान कहा जाता है। नीचे दिए गए हैं प्वाइंटर में समझें इसके पीछे का कारण- 

  • लखनऊ की सबसे बड़ी पहचान यहां के लोगों की बोली और उनका व्यवहार है। यहां की 'पहले आप' की संस्कृति, बातचीत में मिठास और मेहमान नवाजी पूरी दुनिया में मिसाल मानी जाती है। यह अदब ही लखनऊ को अन्य शहरों से अलग बनाता है।
  • इतिहास के शौकीनों के लिए लखनऊ किसी खजाने से कम नहीं है। बड़ा इमामबाड़ा, भूल-भुलैया, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और रेसिडेंसी जैसी ऐतिहासिक इमारतें नवाबी दौर की वास्तुकला और समृद्ध इतिहास की गवाही देती हैं।
  • लखनऊ की चिकनकारी दुनियाभर में मशहूर है। हजरतगंज और चौक बाजार चिकन के खूबसूरत मुल्तानी, जॉर्जेट और कॉटन के सूट व साड़ियों के लिए मशहूर हैं।

lucknow chikenkari city

इसे भी पढ़ें- गुलाब जामुन के नाम से मशहूर है यह खास गांव, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

  • खाने के शौकीनों के लिए लखनऊ किसी जन्नत से कम नहीं है। टुंडे कबाबी के मुंह में घुल जाने वाले गलौटी कबाब, लखनवी अवधी बिरयानी, कुलचा-निहारी और शीरमाल का स्वाद आपको दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता।
  • हजरतगंज को लखनऊ का दिल कहा जाता है। यहां की विक्टोरियन शैली में बनी दुकानों की कतारों में शाम को टहलना, शॉपिंग करना और चाय की चुस्कियां लेना गंजिंग कहलाता है।
  • लखनऊ अपने विशाल और आधुनिक पार्कों के लिए भी जाना जाता है। जनेश्वर मिश्र पार्क जो एशिया के सबसे बड़े पार्कों में से एक है। इसके अलावा आंबेडकर मेमोरियल पार्क और गोमती रीवर फ्रंट शहर की खूबसूरती और आधुनिक विकास में चार चांद लगाते हैं।

Janeshwar-Mishra-Park-Gomti-Nagar

  • लखनऊ घराना कथक नृत्य और शास्त्रीय संगीत का मुख्य केंद्र रहा है। पंडित बिरजू महाराज जैसे दिग्गजों का नाता इस शहर से रहा है। इसके अलावा, लखनवी उर्दू शायरी और साहित्य ने देश-दुनिया को बेहतरीन रचनाएं दी हैं।
  • यहां का स्ट्रीट फूड भी उतना ही खास है जितनी कि नवाबी डिशेज। हजरतगंज की मशहूर बास्केट चाट, चौक की मक्खन मलाई, प्रकाश की कुल्फी और राजा की ठंडाई का स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है।
  • खान-पान या फिर ऐतिहासिक इमारतों में नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी लखनऊ उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करता है। IIM लखनऊ, KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी), ला मार्टिनियर कॉलेज और लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान है।

kgmu

  • लखनऊ शहर एक तरफ जहां सदियों पुरानी अवधी परंपराओं, ऐतिहासिक गलियों और नफासत को संभाले हुए है। वहीं दूसरी तरफ मेट्रो, एक्सप्रेस-वे और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आगे बढ़ रहा है।

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखती है लखनऊ की झलक

लखनऊ की झलक खूबसूरती और नजाफत बॉलीवुड फिल्में में भी देखने को मिलती है। इसमें उमराव जान, शतरंज के खिलाड़ी, तनु वेड्स मनु, इश्कजादे, बरेली की बर्फी, गुलाबो सिताबो, दावत-ए-इश्क में लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों, संकरी गलियों, अवधी खान-पान और खास भाषा शैली को बखूबी दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें- क्या 'लक्ष्मणपुरी' से बना Lucknow, इसकी अंग्रेजी स्पेलिंग में 'Luck' शब्द कैसे आया? जानें द‍िलचस्‍प क‍िस्‍सा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit-ai. lucknow portal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।