Hidden places of himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश देश एक ऐसा राज्य है, जहां की खूबसूरती को निहारने के लिए हर दिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। यह खूबसूरत राज्य कई विदेशी जगहों को भी टक्कर देती है।
हिमाचल की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत और अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद हर सैलानी घूमने का प्लान बना सकता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित राक्छम गांव भी कुछ इसी तरह की खूबसूरती लिए बैठा है।
इस आर्टिकल हम आपको राक्छम की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन और अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन यहां घूमने के बाद आप अन्य जगहों को भूल जाएंगे।
राक्छम गांव हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद है। हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर जिले में स्थित एक खूबसूरत गांव और एक मनमोहक हिल स्टेशन है। यह राजधानी शिमला से करीब 227 किमी की दूरी पर है।
राक्छम गांव बस्पा घाटी या बस्पा नदी के किनारे छिपा हुआ एक हसीन खजाना है। आपको बता दें कि राक्छम गांव मुख्य शहर सांगला से करीब 22 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: Friends Trip: दोस्तों के साथ फरवरी में देश की इन जगहों पर मस्ती-धमाल करने पहुंचें
समुद्र तल से करीब 10 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद राक्छम गांव हसीन और अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय की हसीन वादियों को देख सकते सकते हैं।
राक्छम गांव सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि हिमालय की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करता है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने, देवदार के पेड़ और घास के मैदान इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। राक्छम गांव का आकाशीय नजारा सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है, क्योंकि रात के समय आकाश में हर तरह तारे ही तारे दिखाई देते हैं।
पर्यटकों के लिए राक्छम गांव किसी जन्नत से कम नहीं है। कहा जाता है कि किसी भी सैलानी को हिमाचल में स्वर्ग देखना होता है, तो वो इस गांव में जरूर पहुंचता है। इसलिए इस गांव की खूबसूरती लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती है।
राक्छम गांव सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीजके लिए भी प्रसिद्ध है। यहां ट्रेकिंग और हाईकिंग करना काफी बेस्ट माना जाता है। विंटर में यहां घूमना किसी जन्नत से कम नहीं। बर्फबारी में राक्छम गांव की खूबसूरती चरम पर होती है।
इस खूबसूरत गांव के आसपास ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। राक्छम गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद बस्पा घाटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
राक्छम गांव से करीब 12 किमी की दूरी पर मौजूद चिटकुल जैसी बेहतरीन जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद भगवान शिव का मंदिर और भगवान बुद्ध जी का मंदिर भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह मनमोहक जगह, आप भी पहुंचें
राक्छम गांव पहुंचना काफी आसान है। यहां आप देश के किसी ही हिस्से से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से शिमला और किन्नौर पहुंचकर राक्छम गांव जा सकते हैं। इसके अलावा सांगला से भी यहां पहुंच सकते हैं।
आपको बता दें कि हिमाचल की राजधानी शिमला से भी राक्छम गांव की दूरी करीब 277 किमी है। इसके अलावा यह गांव सांगला वैली से करीब 12 किसी की दूरी पर मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।