Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। देश के पश्चिमी तट पर स्थित है, महाराष्ट्र अपनी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और समुद्र तटों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
महाराष्ट्र में अरब सागर तट के किनारे घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुंबई, अलीबाग, दिवेआगर, रत्नागिरी और काशिद बीच जैसी चर्चित जगहों के बारे में ही जिक्र करते हैं।
यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है, लेकिन अरब सागर के तट पर ही स्थित गुहागर के बारे में बहुत कम पर्यटक ही जिक्र करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको गुहागर की खासियत और खूबसूरती से लेकर आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन और शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
गुहागर की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको बता दें कि गुहागर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित एक छोटी, लेकिन बेहद की खूबसूरत और मनमोहक जगह है। गुहागर रत्नागिरी से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि गुहागर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 300 किमी दूर है। इसके अलावा, गुहागर पुणे से करीब 243 किमी, कोल्हापुर से करीब 197 किमी और चिपलून से महज 46 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु की इस जगह की अद्भुत खूबसूरती देख ऊटी को भूल जाएंगे
गुहागर, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित एक छिपा हुआ हसीन खजाना माना जाता है। गुहागर एक तरफ अगर सागर की हसीन लहरें और दूसरी तरफ विशाल सहयाद्री पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है।
गुहागर की प्राकृतिक सौंदर्य, शांत परिवेश और शुद्ध वातावरण सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करती है। गुहागर अपनी खूबसूरती से कोंकण तट की प्राकृतिक सुंदरता को भी प्रस्तुत करता है। समुद्र तट के किनारे-किनारे नारियल के पेड़ के नजारे भी मोहित कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
गुहागर पर्यटकों के लिए एक ऐसी जगह मानी जाती है, जहां सुकून का पल बिता सकते हैं। इसलिए मुंबई, पुणे या रत्नागिरी की भीड़-भाड़ से दूर गुहागर में कई लोग वीकेंड में अपनों के साथ सुकून का पल बिताने पहुंचते हैं।
गुहागर अपने शांत वातावरण के साथ-साथ सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। यहां अरब सागर की खूबसूरती देखने के लिए भी पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून में गुहागर की खूबसूरती चरम पर होती है।
अरब सागर के तट के किनारे स्थित गुहागर में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे। इसके लिए सबसे पहले गुहागर बीच को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गुहागर बीच शांत समुद्र की लहरें और सफेद रेत के लिए जाना जाता है। गुहागर बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को आंखों में कैद कर सकते हैं। यहां वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: What Is Train Safari: क्या आप ट्रेन सफारी करना पसंद करेंगी? देश की इन जगहों पर पहुंच जाएं
अरब सागर के तट के किनारे स्थित गोपालगढ़ हिल, गुहागर की एक खूबसूरत जगह है। गोपालगढ़ हिल, अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। मानसून में इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है। इस हिल की ऊंचाई से अरब सागर की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इसके अलावा गुहागर में गणपति मंदिर और वेलनेश्वर मंदिर के दर्शन करना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@nehasbansod,dhruv_kaluskar/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।