क्यों 'परफेक्ट फोटो' छोड़ 'रियल एक्सपीरियंस' चुन रहे हैं जेन-जी ट्रैवलर्स? वजह जान लें

आजकल घूमने जाने का मतलब सिर्फ अच्छी जगह पर फोटो क्‍ल‍िक करवाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं रह गया है। जेन जी को असली एक्‍सपीर‍ियंस चाह‍िए होता है।
Updated:- 2026-10-19, 11:16 IST
gen z travel real experience

घूमने-फ‍िरने का मन भला क‍िसका नहीं करता है। जेन जी तो हर महीने कहीं न कहीं घूमने न‍िकल जाते हैं। आमतौर पर लोग घूमने के ल‍िए जाते हैं, तो ढेर सारी तस्‍वीरें क्‍ल‍िक कराते हैं और सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट करते हैं, लेक‍िन जेन जी ऐसा करना पसंद नहीं करती है। दरअसल, जेन-जी यानी नई पीढ़ी के ल‍िए ट्रिप में र‍ियल एक्‍सपीर‍ियंस ज्‍यादा मायने रखती हैं।

वे सिर्फ खूबसूरत पहाड़, महंगे होटल और शानदार कैफे नहीं देखना चाहते बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि वहां पहुंचने का रास्ता कैसा है, खाने-पीने पर कितना खर्च होगा और घूमने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर ट्रैवल कंटेंट बनाने वाले शाश्वत पॉल का भी मानना है कि किसी जगह की खूबसूरत तस्वीर लोगों का ध्यान खींच सकती है, लेकिन उस जगह से जुड़ी असली बातें उन्हें वहां जाने के लिए ज्यादा मदद देती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में व‍िस्‍तार से क‍ि जेन जी क्‍यों र‍ियल एक्‍सपीर‍ियंस को ज्‍यादा अहम‍ियत देते हैं?

gen z travel real experience (1)

image credit- magnific

सिर्फ खूबसूरत फोटो से काम नहीं चलता

सोशल मीडिया पर माउंटेन्‍स, बीच, कैफे और लग्जरी होटल की कई सारी फोटोज देखने को म‍िलती हैं। इन्हें देखकर किसी का भी वहां घूमने का मन हो जाएगा, लेकिन ट्रिप प्लान करते समय लोगों के मन में कई सवाल भी होते हैं। जैसे-

  • वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा?
  • आने-जाने का खर्च कितना होगा?
  • आसपास खाने-पीने के लिए क्या मिलेगा?
  • रुकने के लिए होटल या दूसरी जगहें कैसी हैं?
  • वहां घूमने के अलावा क्या-क्या कर सकते हैं?

जब ट्रैवल वीडियो में इन सवालों के जवाब भी मिलते हैं, तो लोगों को अपनी ट्रिप की तैयारी करने में आसानी होती है।

gen z travel real experience (2)

image credit- adobe stock

रास्ते का मजा भी है ट्रिप का हिस्सा

कई बार घूमने की सबसे अच्छी यादें सिर्फ किसी फेमस जगह पर नहीं बनती हैं। दोस्तों के साथ अचानक रोड ट्रिप पर निकलना, रास्ते में किसी छोटे कैफे पर रुकना या गाड़ी में बैठकर साथ खाना खाना भी जेन जी के ल‍िए र‍ियल एक्‍सपीर‍ियंस होता है। शाश्वत पॉल के मुताबिक, ट्रैवल कंटेंट में सफर की कहानी दिखाना भी जरूरी है। उदाहरण के लिए, माउंटेन पर बाइक या स्‍कूटी चलाने का वीडियो बनाते समय सिर्फ सुंदर रास्ता दिखाने के बजाय रास्ते में आने वाली जगहों, रुकने की अच्छी जगहों और वहां की एक्‍ट‍िव‍िटीज के बारे में भी बताया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से 6 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये हिलस्टेशन, दशहरा वीकेंड बनाएं परफेक्ट ट्रिप प्लान

क्र‍िएटर्स की बात पर ज्‍यादा भरोसा करते हैं जेन जी

इंटरनेट पर ट्रैवल वीडियो की भरमार है। कई बार अलग-अलग क्रिएटर्स एक जैसी जगहें और मिलती-जुलती फोटोज दिखाते हैं। ऐसे में जेन जी को वही कंटेंट ज्यादा पसंद आता है, जिसमें क्रिएटर अपना असली एक्‍सपीर‍ियंस बताते हैं। जैसे-

  • उस जगह पर बहुत भीड़ थी।
  • सफर के दौरान खर्च उम्मीद से ज्यादा हुआ।
  • रास्ते में काैन सी परेशानी आई और क्‍या अच्‍छा रहा।
  • कौन सी छोटी-सी जगह बहुत पसंद आई।

तब क्र‍िएटर्स ऐसी बातें बताते हैं तो जेन जी जरूरी चीजें पहले ही जान लेते हैं और उसी ह‍िसाब से अपनी ट्र‍िप प्‍लान करते हैं।

यह भी पढ़ें- बिना भारी सामान के करें सुकून से सफर, जानिए 7 दिनों की ट्रिप के लिए केबिन बैग पैकिंग के स्मार्ट तरीके

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।