अचानक क्यों डाउन हो जाती है सोशल बैटरी? Gen Z के इस ट्रेंड को समझें
-1791533806625.webp)
आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि फ्रेंड्स के साथ खूब मस्ती करने के बाद अगले दिन किसी से बात करने का मन ही न करे? फोन पर किसी का कॉल आए, तो उसे उठाने का भी मन न हो। यहां तक कि मैसेज का जवाब देना भी बोझ लगे? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरी नहीं कि आप लोगों से नाराज हों। कई बार लगातार लोगों के बीच रहने और बातचीत करने के बाद इंसान को थोड़ा पर्सनल स्पेस चाहिए होता है।
आजकल Gen Z के बीच इस फीलिंग को 'सोशल बैटरी डाउन' कहा जा रहा है, लेकिन आखिर अचानक ऐसा क्यों होने लगता है और अपनी सोशल बैटरी को दोबारा चार्ज करने के लिए क्या करना चाहिए? हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
image credit- magnific
सोशल बैटरी डाउन क्या होती है?
सोशल बैटरी कोई असली बैटरी नहीं है। यह एक आम बोलचाल का शब्द है, जिसका इस्तेमाल लोग यह बताने के लिए कर रहे हैं कि अब उनमें लोगों से मिलने-जुलने या बात करने की एनर्जी नहीं बची है। इसे फोन की बैटरी से समझ सकती हैं। जैसे फोन का लगातार इस्तेमाल करने पर उसकी बैटरी डाउन हो जाती है, ठीक वैसे ही दिनभर लोगों से बात करने, ऑफिस में काम करने, दोस्तों से मिलने या किसी पार्टी के बाद आप थक जाती है। ऐसे में कुछ देर के लिए शांत रहने का मन करता है। इसे ही जेन जी सोशल बैटरी को डाउन होना कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Gen-Z को पेरेंट्स से प्यार के बावजूद क्यों चाहिए पर्सनल स्पेस? जानिए इसके पीछे की वजहें
Gen Z की सोशल बैटरी अचानक लो क्यों हो जाती है?
आजकल लोगों की जिंदगी में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बातचीत होती है। ऑफिस की मीटिंग, फ्रेंड्स के मैसेज, सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन और फैमिली की जिम्मेदारियों के बीच कई बार दिमाग को आराम देने का समय नहीं मिल पाता है। इसके अलावा, हर बातचीत में इंटरेस्ट दिखाना, दूसरों की बातें सुनना और लगातार जवाब देना भी कुछ लोगों के लिए थकाने वाला होता है।
image credit- shutterstock
ऐसे में अगर कोई पहले से थका हुआ है, तो उसे यह सब इरिटेटिंग लगने लगता है। हालांकि, हर किसी की सोशल बैटरी एक जैसी नहीं होती है। कुछ लोग फ्रेंड्स के साथ ज्यादा खुश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं, जबकि कुछ लोगों को लगातार लोगों के बीच रहने के बाद अकेले समय बिताने की जरूरत होती है।
सोशल बैटरी डाउन होने के क्या संकेत हैं?
अगर आपकी सोशल बैटरी लो हो रही है, तो आपको अपने बिहेवियर में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं। जैसे-
- दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान होने के बाद भी घर पर रहने का मन करना।
- फोन बजने पर बात करने का मन न होना।
- मैसेज पढ़ने के बाद भी तुरंत जवाब देने की इच्छा न होना।
- सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने के बजाय कुछ समय के लिए उससे दूर रहने का मन करना।
- लोगों के बीच रहने के बाद भी अकेले बैठने या शांति से समय बिताने का मन करना।
यह भी पढ़ें- प्यार भी, प्राइवेसी भी; आखिर क्यों Gen-Z को इतना पसंद आ रहा है Soft Launching?
सोशल बैटरी डाउन हो तो खुद को कैसे करें रिचार्ज?
अगर आपको लग रहा है कि आपकी सोशल बैटरी डाउन हाे रही है, तो रिचार्ज करने के लिए कुछ आसान तरीके काम आ सकते हैं।
- कुछ समय फोन से दूर रहें।
- अकेले समय बिताएं। जैसे वॉक करें, गाना सुनें या डांस करें। किताब पढ़ें या अपनी पसंद का कोई काम करें।
- अपनी नींद पूरी करें।
- हर प्लान के लिए हां न कहें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।