भारत में कई शहर हैं और हर शहर की अपनी-अपनी खासियत है। किसी शहर को खाने-पीने के लिए, तो किसी शहर को अनोखी कलाओं के लिए जाना जाता है। हर शहर बाकी शहर से बेहद अलग है। इन्हीं शहरों में से एक शहर ऐसा भी है, जिसे फ्लाईओवर के लिए जाना जाता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि चेन्नई को क्यों 'सिटी ऑफ फ्लाईओवर' कहा जाता है।
चेन्नई में कुल 272 ब्रिज या इससे मिलते-जुलते स्ट्रक्चर हैं, जिनमें कुछ फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं। चेन्नई, भारत के बड़े शहरों में से एक है और ऐसे में इस शहर में यातायात का अधिक दबाव है। इसकी वजह से यहां पर जाम की भी समस्या रहती है। इसके कारण ही इस शहर में अधिक फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। चेन्नई में काठीपाड़ा फ्लाईओवर सबसे मशहूर है। यह फ्लाईओवर अपने आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस फ्लाईओवर का आकार पत्ती की तरह है।
इसे भी पढ़ें:विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप
बदरपुर फ्लाईओवर, शास्त्री पार्क फ्लाईओवर, आजादपुर फ्लाईओवर, ब्रिटानिया फ्लाईओवर, हवाई अड्डा फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर, कीलकट्टलाई फ्लाईओवर, जैसे कई फ्लाईओवर यहां बनाया गया है। इस शहर का पहला फ्लाईओवर जेमिनी सर्कल पर 1973 में बनाया गया, जिसका नाम अन्ना फ्लाईओवर है, यह मुंबई में केंप्स कॉर्नर और मरीन ड्राइव के बाद भारत में तीसरा फ्लाईओवर था।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: AI द्वारा बताए इन हाई रेटेड हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंचें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।