Himachal Hidden Gems: बर्फबारी में हिमाचल की इस वैली का दीदार नहीं किया तो कुछ नहीं देखा,जल्दी ट्रिप बनाएं

Hidden Valley In Himachal Pradesh: देश में स्थित किसी शानदार और मनोहक पहाड़ी राज्य को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश का ही नाम लेते हैं।
हिमालय की गोद में स्थित हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत हिल स्टेशन्स से हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। खासकर, बर्फबारी के समय हिमाचल में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश हिल स्टेशन्स के साथ-साथ मनमोहक वैली के लिए भी जाना जाता है। इस राज्य में स्थित स्पीति वैली, पार्वती वैली, सोलंग वैली और किन्नौर वैली के बारे में लगभग है कोई जानता होगा, लेकिन बरोट वैली के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको बरोट वैली की खासियत बताने जा रहे हैं। यहां एक बार बर्फबारी में घूमने के बाद आप हिमाचल की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।
हिमाचल में बरोट वैली कहां है (Where Is Barot Valley In Himachal Pradesh)

बरोट वैली की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह खूबसूरत वैली हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पड़ता है। बरोट वैली मंडी मुख्य शहर से करीब 65 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर और पालमपुर मार्ग में पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बरोट वैली बीर बिलिंग से करीब 45 किमी, पालमपुर से करीब 65 किमी और राजधानी शिमला से करीब 169 किमी दूरी पर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2024: साल 2024 में गूगल सर्च में टॉप पर रही भारत की ये 5 शानदार जगहें, आप यहां घूमना चाहेंगे
बरोट वैली की खासियत (Why Barot Valley So Famous)

समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित बरोट वैली किसी हसीन खजाने से कम नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने इस वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम काम करते हैं।
बरोट वैली को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यह वैली शांत वॉर शुद्ध वातावरण के लिए जानी जाती है। बर्फबारी के समय इस वैली की खूबसूरती चरम पर होती है। बर्फबारी के समय बरोट वैली मोटी चादर के ढक जाती है।
बरोट वैली सैलानियों के लिए क्यों खास है? (Barot Valley For Travel)

बरोट वैली सैलानियों के लिए काफी खास मानी जाती है। खासकर, जो पर्यटक प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके के लिए जन्नत की तरह काम करती है। बर्फबारी के समय यहां कई पर्यटक सिर्फ बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
बरोट वैली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जानी जाती है। मानसून छोड़कर यहां गर्मी और बर्फबारी में हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचते हैं। बरोट वैली में आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: New Year 2025: नए साल के मौके पर आप कहां घूमना पसंद करेंगे? जानें क्या कहते हैं घुम्मकड़ लोग
बरोट वैली के आसपास में घूमने की जगहें (Best Places Near Barot Valley)

बरोट वैली के आसपास में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- 45 किमी दूर स्थित बीर बिलिंग, लपस वाटरफॉल्स, बैजनाथ, जोगिंदर नगर, चौंतरा और बोचंग जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नोट: मंडी शहर से पालमपुर के लिए जाने वाली हिमाचल रोडवेज बस पकड़कर आप बरोट वैली पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@barotvalleyy/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।