Where To Celebrate New Year 2025 In India: क्रिसमस और नए साल का आगम बहुत जल्द होने वाला है। क्रिसमस के मौके पर कम, पर नए साल के मौके पर देश भर में खुशियों की लहर होती है।
नया साल सभी के लिए खास दिन होता है। इस दिन कई लोग देश की शानदार और बेहतरीन जगहों पर पार्टी करने पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आपसे यह पूछा जाए कि आप देश की किन जगहों पर न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करना चाहेंगे, तो जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ शानदार और टॉप जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कुछ घुमक्कड़ लोग न्यू ईयर पार्टी के लिए खूब पसंद करते हैं। इन जगहों आप भी धाकेदार अंदाज में न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
सबसे पहले यह बता दें कि जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन जगहों को अलग-अलग लोगों ने पसंद किया है। इस आर्टिकल में जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन जगहों को पार्टी के रूप में, कुछ जगहों को मेहमान नवाजी और कुछ जगहों की नाइटलाइफ के आधार पर आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
अब इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं कि क्यों घुम्मकड़ लोग इन्हें न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2024: साल 2024 में गूगल सर्च में टॉप पर रही भारत की ये 5 शानदार जगहें, आप यहां घूमना चाहेंगे
देश के पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। इस राज्य में स्थित जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और पुष्कर जैसी जगहों पर न्यू ईयर के मौके पर हजारों लोग पार्टी करने के लिए पहुंचते हैं।
यह विडियो भी देखें
राजस्थान के उदयपुर के बारे में एक घुमक्कड़ की राय 'मुझे उदयपुर के सुंदर पैलेस और राजवाड़ा चीजों के साथ-साथ वहां की संस्कृति, आर्किटेक्चर बेहद आकर्षित करते हैं। एक अलग नजरिए के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ने का उदयपुर एक बेहतरीन जरिया है'। आपको बता दें कि उदयपुर शाही मेहमान नवाजी के लिए भी बेस्ट जगह है।
अरब सागर के तट के किनारे स्थित गोवा, देश की एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं।
गोवा, देश की एक ऐसी जगह है, जिसे हर खास मौके पर घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। गोवा के बीचेज सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, गोवा की नाइटलाइफ भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। न्यू ईयर के मौके पर कई बीचेज पर नाच-गाना ही होता है।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित लैंसडाउन एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने लैंसडाउन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां कई लोग न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं।
लैंसडाउन को दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास में रहने वाले खूब पसंद करते हैं, क्योंकि उनके लिए लैंसडाउन वीकेंड गेटवे की तरह काम करता है। यहां बहुत कम खर्च में न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय किया जा सकता है।
जम्मू कश्मीर को हिंदुस्तान का जन्नत माना जाता है। खासकर, बर्फबारी के समय जम्मू कश्मीर की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
जम्मू कश्मीर को न्यू ईयर पार्टी डेस्टिनेशन के रूप में भी खूब पसंद किया जाता है। यहां स्थित सोनमर्ग, पहलगाम और बेताब वैली जगहों को एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: New Year 2025: नए साल पर मुंबई के अलावा महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों पर पहुंचें, रौनक देख झूम उठेंगे
नॉर्थ ईस्ट इंडिया, देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती और मेहमान नवाजी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। देश के इस हिस्से में स्थित गंगटोक और शिलांग को न्यू ईयर पार्टी के लिए डेस्टिनेशन डेस्टिनेशन माना जाता है।
गंगटोक और शिलांग को लेकर एक घुमक्कड़ का कहना है कि 'न्यू ईयर के मौके पर ये दोनों ही जगहें सस्ती होती है, इसलिए यह बहुत कम खर्च में पार्टी एन्जॉय किया जा सकता है'।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।