क्यों खास है कश्मीरी पंडितों का थूल राजमा? जानिए हींग, सोंठ और खड़े मसालों की यह जादुई रेसिपी?

क्या आपने कश्मीरी थूल राजमा खाई है? आम राजमा से अलग इसका टेक्सचर बेहद क्रीमी और स्वाद नटी होता है। जानिए घर पर इसे बिना प्याज-लहसुन के बनाने की रेसिपी।
Updated:- 2026-11-03, 10:59 IST
image

सर्दियों में राजमा-चावल खाने का मजा ही कुछ और होता है। क्या आपने कभी कश्मीरी पंडितों के खास थूल राजमा के बारे में सुना है? यह आम राजमा से थोड़ा अलग होता है। इसका स्वाद हल्का नटी और टेक्सचर बेहद क्रीमी होता है। कश्मीर में इसे खास अंदाज में मसालों के साथ पकाया जाता है। इसकी खासियत है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं इस पारंपरिक डिश को घर पर बनाने का आसान तरीका।

थूल राजमा Recipe Card

थूल राजमा बनाने का तरीका

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 25 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Megha Rustagi

Ingredients

  • 1 कटोरी थूल राजमा
  • 2-3 तेजपत्ता
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • 2-3 कश्मीरी हरी मिर्च
  • थोड़ा इमली का पानी
  • चुटकी भर हींग

Step

  1. Step 1:

    थूल राजमा को 7-8 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें, सुबह पानी फेंककर 2-3 बार साफ धो लें।

  2. Step 2:

    कुकर में राजमा के साथ तेजपत्ता, बड़ी इलायची, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर, हींग और नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबालें।

  3. Step 3:

    एक कड़ाही में सरसों का तेल डालें। आंच धीमी करके जीरा, बचा हुआ सौंफ-सोंठ पाउडर, थोड़ी मिर्च डालें, जलने से बचाने के लिए 2 चम्मच राजमा का पानी डालें।

  4. Step 4:

    अब उबली हुई राजमा को पानी समेत तड़के में डालकर मिलाएं और उबाल आने दें।

  5. Step 5:

    करछी से 1/4 राजमा को कड़ाही के किनारे पर हल्का मैश कर दें, इससे बिना क्रीम के ग्रेवी क्रीमी बनेगी, फिर 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

  6. Step 6:

    आखिर में इमली का पानी और साबुत हरी मिर्च डालकर 5 मिनट और पकाएं और गरमा-गरम चावल के साथ परोसें।

थूल राजमा बनाने का तरीका

अगर आप हर बार एक ही तरह की राजमा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कश्मीरी स्टाइल थूल राजमा ट्राई कर सकते हैं। कश्मीरी पंडितों की रसोई में बनने वाली यह डिश अपने अलग स्वाद के लिए जानी जाती है। इसमें सौंफ, सोंठ और कश्मीरी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे आम राजमा से बिल्कुल अलग बनाते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

2 (86)

Photo Credit: Magnific

 

क्या होता है थूल राजमा?

थूल राजमा को क्रैनबेरी बीन्स (Cranberry Beans) भी कहा जाता है। ये सामान्य राजमा से आकार और बनावट में अलग होते हैं। इनके दानों पर गुलाबी और क्रीम रंग की धारियां होती हैं। पकने के बाद इनका टेक्सचर काफी मुलायम और क्रीमी हो जाता है। कश्मीरी खानपान में इन बीन्स की खास जगह है।

थूल राजमा खाने के फायदे

थूल राजमा सिर्फ स्वाद में ही खास नहीं है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

1. पाचन को रखता है दुरुस्त

थूल राजमा में अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। यह आंतों की सेहत को बेहतर रखने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या से बचाव में भी मदद मिल सकती है।

2. शरीर को देता है प्रोटीन

थूल राजमा प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत, उनके विकास और शरीर के टिश्यू को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का अच्छा ऑप्शन है।

3. ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार

थूल राजमा में मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन और ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। इससे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की आशंका कम होती है।

4. लंबे समय तक पेट रखता है भरा

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद देर तक भूख महसूस नहीं होती है। ऐसे में यह बार-बार लगने वाली भूख को नियंत्रित करने और वजन मैनेजमेंट में मदद करता है।

1 (88)

Photo Credit: Magnific

थूल राजमा बनाने की टिप

राजमा को हमेशा अच्छी तरह भिगोकर और पूरी तरह पकाकर ही खाना चाहिए। अधपके राजमा में ऐसे प्राकृतिक तत्व हो सकते हैं, जो पेट की परेशानी पैदा करते हैं। अधिक मात्रा में खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।

 

अगली बार जब राजमा-चावल बनाने का मन करे तो एक ही रेसिपी पर अटके न रहें। कश्मीरी पंडितों की ये थूल राजमा न सिर्फ स्वाद में एक नया एक्सपीरियंस देगी, बल्कि बिना ज्यादा मेहनत के आपकी थाली को शाही भी बना देगी। कम मसाले, क्रीमी टेक्सचर और सौंफ की भीनी खुशबू, ये कॉम्बिनेशन एक बार खाएंगे तो आप भी आम राजमा भूल जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
थूल राजमा और आम लाल राजमा में क्या फर्क है?
आम लाल राजमा का दाना बड़ा और सख्त होता है, जबकि थूल राजमा (क्रैनबेरी बीन्स) पर गुलाबी धारियां होती हैं और ये जल्दी पकती है। थूल राजमा का टेक्सचर ज्यादा क्रीमी और स्वाद हल्का मीठा-नटी होता है, जबकि लाल राजमा थोड़ी चबाने में भारी लगती है।
क्या कश्मीरी पंडित स्टाइल राजमा में प्याज-टमाटर नहीं पड़ता?
बिल्कुल सही। असली कश्मीरी पंडित स्टाइल थूल राजमा बिना प्याज-लहसुन के बनती है। इसमें सौंफ, सोंठ, हींग और कश्मीरी मिर्च ही मेन मसाले होते हैं, जो इसे सात्विक और खुशबूदार बनाते हैं।
थूल राजमा कहां मिलेगी?
ये आपको बड़े किराना स्टोर्स, कश्मीरी स्टोर्स या ऑनलाइन Amazon / Blinkit पर Cranberry Beans / Chitra Rajma के नाम से आसानी से मिल जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।