No Smoking Zone के बावजूद फ्लाइट में क्यों रखी रहती है ऐशट्रे? जानें वजह

फ्लाइट में No Smoking के बावजूद बाथरूम के पास ऐशट्रे होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं इसका कारण।
Updated:- 2026-09-24, 18:34 IST
flight ashtray

आज के समय में लोग बस और ट्रेन के साथ-साथ हवाई जहाज से भी बड़ी संख्या में सफर करते हैं। फ्लाइट में ट्रेवल करते समय आपने देखा होगा कि केबिन और बाथरूम के पास 'No Smoking' का साइन लगा होता है, लेकिन इसी के साथ कई विमानों में बाथरूम के दरवाजे के पास एक छोटी सी ऐशट्रे भी दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्‍मोकिंग की अनुमति ही नहीं है, तो फिर ऐशट्रे क्यों लगाई जाती है? क्या यह एयरलाइन की गलती है या इसके पीछे कोई खास सुरक्षा कारण है? आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

बाथरूम के पास क्यों होती है ऐशट्रे?

यह किसी तरह की गलती नहीं है। ऐशट्रे लगाने का का उद्देश्य स्‍मोकिंग की अनुमति देना नहीं, बल्कि संभावित आग के खतरे को कम करना है। विमान में धूम्रपान प्रतिबंधित होने के बावजूद अगर कोई यात्री नियम तोड़कर सिगरेट जला ले, तो जलती हुई सिगरेट को कागज या अन्य कचरे वाले डिब्बे में फेंकना खतरनाक हो सकता है। ऐसे कचरे में आग लगने की संभावना रहती है।

ashtray

image credit- shutterstock

क्या ऐशट्रे होने का मतलब है कि प्लेन में स्मोकिंग कर सकते हैं?

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐशट्रे का होना विमान में स्‍मोकिंग की अनुमति नहीं देता। भारत के Aircraft Rules, 1937 के Rule 25 के अनुसार, जहां 'No Smoking' का नोटिस लगा हो, वहां स्‍मोकिंग करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा, प्लेन के बाथरूम में धुआं पहचानने वाला सिस्टम लगा होता है, जो धुआं होने पर उसका पता लगा सकता है। DGCA के नियमों में बाथरूम की जांच के दौरान इस सिस्टम और 'No Smoking' के बोर्ड को भी चेक करने की बात कही गई है।

flight no smoking

image credit- shutterstock

भारतीय उड़ानों के नियम क्या हैं?

जैसे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में स्‍मोकिंगकरना मना है, वैसे ही भारतीय उड़ानों में भी सख्त मना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो में स्‍मोकिंग करना सख्त मना है। उनकी उड़ानों में बाथरूम में स्मोक डिटेक्टर भी लगे होते हैं। अब जब आप अगली बार ट्रेवल करें और आपको ऐशट्रे दिखें तब आप समझ जाएं कि ये सेफटी के लिए है न कि स्‍मोकिंग करने की अमुमति।

यह भी पढ़ें- हेल्‍थ के लिए स्‍मोकिंग से भी ज्‍यादा खतरनाक है अनहेल्‍दी डाइट, खान-पान पर पूरा ध्‍यान दें

यह भी पढ़ें- स्‍मोकिंग रिंकल्‍स से इन 5 टिप्‍स से छुटकारा पाएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- shutterstock

FAQ
क्या हवाई जहाज के बाथरूम में ऐशट्रे का होना एयरलाइन की गलती है?
नहीं, यह कोई गलती नहीं है। यह एविएशन सेफ्टी नियमों के तहत अनिवार्य है। इसका मकसद सिगरेट को सुरक्षित तरीके से बुझाना है ताकि कचरे में आग न लगे।
जब स्मोकिंग बैन है तो प्लेन में ऐशट्रे क्यों लगाई जाती है?
यह सेफ्टी के लिए लगाई गई है। अगर कोई यात्री चोरी-छिपे सिगरेट जला ले तो वह उसे टॉयलेट पेपर वाले कूड़ेदान में न फेंके।
फ्लाइट में स्मोकिंग करने पर क्या सजा मिलती है?
फ्लाइट में स्मोकिंग करने पर भारी जुर्माना, फ्लाइट से उतारना और कुछ मामलों में उड़ान प्रतिबंध या FIR तक हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।