Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

क्या आपको पता है कौन है आमों का राजा?

यह तो हम सभी को पता है कि आम फलों का राजा है, लेकिन क्या आपको पता है कि सभी आम के किस्मों में आमों का राजा भी है। यानी सभी तरह के आमों में एक है जिसे आमों का राजा कहा जाता है।  
Updated:- 2024-05-16, 16:50 IST
Which fruit is called King of mango

गर्मी का मौसम ज्यादातर लोगों को नहीं पसंद, लेकिन आम के दीवानों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है और लाखों करोड़ों लोग इस फल के दीवाने होते हैं। भारत में 100 से भी ज्यादा आम की किस्में उगाई जाती है, जिसमें से कुछ प्रमुख किस्म हैं, जिसे हर कोई खाना पसंद करते हैं। इन खास किस्मों में है चौसा, फजली, अल्फांसो, नीलम, दशहरी, लंगड़ा और तोतापुरी समेत कई और किस्मों के आम हमारे देश में पाए जाते हैं। ये तो रही आम की कुछ प्रमुख किस्में, लेकिन क्या आपको आम के इन प्रमुख किस्मों में राजा आम के बारे में पता है? यदि नहीं तो चलिए जानते हैं।

आम का राजा कौन?  

who is the king of mangoes in india

सभी फलों में फलों का राजा तो आम है, लेकिन आम में राज कौन? आम के प्रमुख किस्मों में राजा होने को लेकर हर व्यक्ति की अपनी अलग-अलग राय है। लोग आम के रंग, बनावट, स्वाद और मिठास को देखते हुए अपने-अपने पसंदीदा आम को राजा मानते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश वाले वहां के फेमस दशहरी आम को आमों का राजा मानते हैं। वहीं मुंबई वालों का कहना है कि आम का राजा तो अल्फांसो है। नॉर्थ इंडियन की तरह ही साउथ इंडियन भी अपने क्षेत्र के सबसे स्वादिष्ट आम यानी बंगनपल्ली को आम का राजा मानते हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में लोग मालदा के स्वाद के दीवाने हैं और लंगड़ा आम के स्वाद पर हर कोई मरता है।

इसे भी पढ़ें: लंगड़ा से लेकर कलमी और दशहरी तक, इन प्रमुख आम के किस्मों को कैसे मिला ये नाम 

अल्फांसो

अल्फांसो आम देश का सबसे मशहूर आमों में से एक है। इसे आमों में आम का राजा कहा जाता है। वैसे तो अब इसकी पैदावार हर जगह होने लगी है, लेकिन इसे मुख्य रूप से महाराष्ट्र में उगाया जाता है। अल्फांसो को हापुस के नाम से भी जाना जाता है। अल्फांसो मैंगोकी स्वाद और सुगंध बाकी आमों से अलग है, इसलिए यह अन्य से अधिक महंगा है। बाजार में इस आम की एक दर्जन की कीमत 2500-7000 तक है। 

दशहरी

Who is the best mango in India

दशहरी आम उत्तर प्रदेश की प्रमुख आम है, इसे भी यूपी बिहार वाले आम का राजा कहते हैं। दशहरी आम की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास दशहरी गांव से हुई है, इसलिए इस आम का नाम दशहरी रखा गया है। यह आम बाजार में जून से लेकर जुलाई तक मिलता है। दशहरी आम की बनावट, रंग, स्वाद और मिठास के कारण ही इसे ज्यादातर लोग आम का राजा मानते हैं।

इसे भी पढ़ें: दुर्लभ होते जा रहे इस आम के बारे में आप भी जानें, मुगल रानी के नाम से है मशहूर

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।