कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जो पानी में ज्यादा रखने से हो जाती हैं चिपचिपी? यहां

कई सारी ऐसी सब्जियां होती है, जो ज्यादा पानी में रखने की वजह से खराब होने लगती है। साथ ही इन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आइए आपको बताते हैं कौन सी सब्जियों को आपको ज्यादा समय के लिए पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए।
Updated:- 2026-06-13, 14:23 IST
image

अक्सर हम बाजार से सब्जियां खरीदकर लाते हैं और उन्हें ताजा रखने के लिए पानी से धोकर या पानी में भिगोकर रखते हैं। इसके बाद हम इन्हें फ्रिज में रखते हैं। कई बार हम सोचते हैं कि पानी में रहने से सब्जियां अच्छे से साफ और ज्यादा समय के लिए फ्रेश रहती है, लेकिन कई सारी सब्जियां ऐसी होती हैं, जो ज्यादा पानी में रखने से चिपचिपी हो जाती हैं। इसके बाद इस्तेमाल में नहीं आती है। आइए बताते हैं कौन सी सब्जियों को आपको पानी में ज्यादा समय के लिए नहीं रखना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां पानी में ज्यादा न रखें

पालक और मेथी खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए बाजार से अक्सर इसे खरीदा जाता है, लेकिन जब इन्हें साफ करने की बात आती है, तो हम इसे भी पानी से साफ कर लेते हैं और ज्यादा समय के लिए गीला छोड़ देते हैं। इसके कारण पत्ते गलने लगते हैं और चिपचिपे हो जाते हैं। आप इस तरह की गलती न करें और इन्हें सही से साफ करें और फिर इस्तेमाल करें।

1 - 2026-06-13T111616.702

मशरूम को ज्यादा पानी में रखने के नुकसान

मशरूम एक स्पंज की तरह होता हैं। ऐसे में इसे अगर आप ज्याद समय के लिए भिगोकर रखेंगी, तो यह रबर की तरह हो जाता है और इसमें चिपचिपापन आ जाता है। इसलिए इन्हें फेंकने की बजाए इसे पानी से साफ करने के बाद सूखे कपड़े से साफ करें, ताकि आपके मशरूम खाने लायक हो सकें।

fresh-organic-mushrooms-with-lettuce-basket

यह भी पढ़ें- बरसात में भी मशरूम की नहीं हो रही है अच्छी पैदावर? मिट्टी में मिला दें घर की बनी यह 1 खाद, भर-भर कर निकलने लगेगा Mushroom

भिंडी को पानी से ज्यादा साफ न करें

भिंडी के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि इसमें एक प्राकृतिक चिपचिपापन सबसे ज्यादा होता है। अगर आप भिंडी को धोने के बाद उसे पूरी तरह नहीं सुखाते हैं या उसे पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं, तो यह चिपचिपी हो जाती है। इसलिए भिंडी को धोने के बाद आप इसे अच्छे से साफ करें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ करें। इससे आपकी भिंडी अच्छे से तैयार हो जाएगी।

3 - 2026-06-13T111619.829

यह भी पढ़ें- क्या आप भी ये 4 सब्जियां कच्ची खाती हैं? सेहत को हो सकता है नुकसान

सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करना न केवल उनके स्वाद को बरकरार रखता है, बल्कि उनके पोषण को भी सुरक्षित रखता है। आप बस इन सब्जियों को साफ करने से पहले आप इन बातों का खास ध्यान रखें, ताकि आपकी लाई हुई सब्जियां खराब न हो।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।