Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

मसालों को रखने के लिए कौन-सी मसालेदानी है सही?

सभी घरों में मसाला रखने के लिए अलग-अलग मटेरियल के मसालेदानी होता है, तो चलिए जान लेते हैं घर पर मसाला रखने के लिए कौन सा मसालेदानी है बेस्ट। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-01, 14:00 IST
spice containers for kitchen

मसाला रखने के लिए महिलाएं रसोई में तरह-तरह की मसालेदानी रखते हैं। सजावट और खूबसूरती को देखते हुए महिलाएं अक्सर सुदंर दिखने वाली मसालेदानी ही अपने रसोई में रखती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मसालों को रखने के लिए किस तरह का मसालेदानी सही है। मसालेदानी प्लास्टिक, स्टील, लकड़ी और पीतल कई तरह के मटेरियल में मिलता है। इन सभी में किस तरह की मसालेदानी में मसाला रखने से वह लंबे समय के फ्रेश रहेंगे यह आज हम आपको बताएंगे।

कौन सा मसालेदानी है सबसे बढ़िया

which spice box is right to store spices

मसाला रखने के लिए पीतल और कांसे की मसालदानी सबसे बेस्ट है। पीतल और कांसे की मसालेदानी में मसाले लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं। इसके अलावा पीतल और कांसे की मसालदानी में मसाला स्टोर करने से मसाले में पीतल में मौजूद पोषक तत्व और गुण मसाले की क्वालिटी को बढ़ाता है। पहले के समय में अक्सर लोगों की रसोई में स्टील और लोहे के बजाए पीतल के मसालेदानी का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में यदि आपके पास पीतल और कांसे की मसालेदानी नहीं है, तो आप मसालों को कांच के जार में रख सकते हैं।आज के समय में महंगाई के कारण लोग कांसे और पीतल के बर्तन अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप कांच की बॉटल या जार में मसाले रखें।

कांच के जार के अलावा आप लकड़ी की मसालेदानी का भी उपयोग कर सकते हैं, यह किफायती भी होता है और लंबे समय तक टूटता भी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: फिरनी और खीर में है ये 5 बड़े अंतर, आप भी जानें  

कांच के जार में मसाले रखने के फायदे

Which container is best for spices

  • कांच के एयरटाइट कंटेनर में मसाले रखने से वह लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।
  • कांच के एयरटाइट कंटेनर में मसाले रखने से मसालों की खुशबू बरकरार रहती है, क्योंकि मसाले में जल्दी हवा नहीं पहुंचती, जिससे मसालों की खुशबू लंबे समय के लिए बनी रहती है।
  • कांच की जार में मसाला रखने से मसाले जल्दी गीले नहीं होते और न ही उसमे नमी आती है।
  • कांच के जार में मसालों को आप सालों साल सुरक्षित रख सकते हैं उसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे। कीड़े न लगे इसके लिए जार में माचिस की तीलीनीम, लौंग और तेज पत्ता डालकर मसालों को स्टोर करें।
  • कांच की जार में रखे हुए मसाले में नमी आ गई है या गीले हो गए हैं, तो आप उसमें चावल के कुछ दाने डाल दें, इससे मसाले की नमी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें: किचन में डेरा जमाए बैठी हैं चीटियां? इन ट्रिक्स से पाएं छुटकारा

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।