Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों में से कौन सा है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, जानें

भारत में कई लोग यह भी नहीं जानते होंगे कि देश में अलग-अलग रंग के पासपोर्ट भी होते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग रंग के पासपोर्ट हर किसी को नहीं मिल सकते।
Updated:- 2025-03-20, 10:13 IST
which colour indian passport is most powerful

पासपोर्ट किसी भी देश की यात्रा के लिए जरूरी होता है। यह सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऐसा आधिकारिक यात्रा दस्तावेज होता है, जिसके बिना आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पासपोर्ट कई रंगों का होता है। हर रंग के पासपोर्ट का अलग यूज होता है। अलग-अलग रंग के पासपोर्ट की अलग-अलग अहमियत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंगों और उनमें कौन से रंग का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

भारत में कुल कितने रंग के पासपोर्ट हैं?

which colour indian passport is most powerful3

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि भारत में कुल 3 रंग के पासपोर्ट होते हैं। इन सभी पासपोर्ट का प्रयोग अलग-अलग से होता है।

  • नीले रंग का पासपोर्ट (Blue Passport)
  • सफेद रंग का पासपोर्ट (White Passport)
  • मरून रंग का पासपोर्ट ( Maroon Passport)

इसे भी पढ़ें- Emergency Passport क्या है, जानें किन परिस्थितियों में कर सकते हैं अप्लाई

भारत में किस रंग का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली?

which colour indian passport is most powerful33

  • नीला (Blue Passport)- यह पासपोर्ट आम लोगों के लिए होता है। इसलिए इससे आप समझ सकते हैं कि यह अन्य रंग के पासपोर्ट के मुकाबले इतना शक्तिशाली नहीं होता। भारत में में आम लोग जो विदेश जा रहे हैं, उन्हें इस रंग का पासपोर्ट मिलता है।
  • सफेद (White Passport)- इस रंग का पासपोर्ट आम लोगों को नहीं मिल सकता। यह शक्तिशाली होता है, लेकिन इसे सबसे ज्यादा शक्तिशाली नहीं माना जा सकता। इस रंग का पासपोर्ट तब मिलता है, जब कोई  सरकारी नौकरी पर होता है या सरकारी काम से विदेश जाता है।
  • मरून ( Maroon Passport )- यह देश का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना जाता है। इसे भारत के सीनियर सरकारी अधिकारियों को दिया जाता है। IAS और IPS रैंक के अधिकारियों को इस तरह का पासपोर्ट मिलता है। इस पासपोर्ट वाले लोगों को विदेश में किसी भी तरह की सुविधा आसानी से मिल जाती है। इसलिए यह तीनों रंग के पासपोर्ट में सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। ध्यान रखें कि पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराए बिना आप विदेश नहीं जा सकते।

इसे भी पढ़ें- Apply For Passport: 7 दिन के अंदर घर पहुंच जाएगा पासपोर्ट, इस स्मार्ट तरीके से करें अप्लाई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।