herzindagi
What is the liquid inside a coconut

नारियल के अंदर कहां से आता है पानी? नहीं जानते होंगे आप यह दिलचस्प बात

नारियल पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि नारियल के अंदर पानी आखिर आता कहां से है?
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 16:12 IST

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जाती है। डिहाइड्रेशन होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, गर्मियों में हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना जरूरी है। नारियल पानी, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए, एक अच्छा ऑप्शन होता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस को बनाकर रखता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। नारियल पानी के फायदे तो बेशक हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सेहत के गुणों से भरपूर यह पानी, नारियल के अंदर आता कहां से है? चलिए, आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

नारियल के अंदर कहां से आता है पानी?

water in coconut

  • नारियल के पेड़ बहुत ऊंचाई पर होते हैं। यह बाहर से सख्त होता है और चारों तरफ से बंद होता है। ऐसे में इसमें पानी कहां से आता है, यह सवाल वाजिब है।
  • नारियल के अंदर जो पानी होता है, जिसे हम पीते हैं, वह असल में पौधे का एंडोस्पर्म वाला भाग होता है। 
  • असल में नारियल का पेड़, पानी को इकट्ठा या यूं कहें कि रिजर्व करने के लिए, अपने फलों का उपयोग करता है। एक तरह से यह नारियल के पौधे का, पानी संचय करने का तरीका है।
  • पेड़ की जड़ों के जरिए, इस पानी को इकट्ठा कर, फिर फलों तक पहुंचाया जाता है। जड़ और फलों की सेल्स के जरिए, ये पानी फल के अंदर आ जाता है।
  • इसके बाद, जैसे-जैसे ये नारियल पकने लगते हैं,  एडोस्पर्म पानी के अंदर घुलने लगते हैं और पानी धीरे-धीरे सूखने लगता है। जब नारियल सूख जाता है, तो जो नारियल गिरी हम खाते हैं, वह इसी एंडोस्पर्म की सॉलिड फॉर्म होती है।
  • यह पूरा प्रोसेस नारियल के पेड़ की कोशिकाओं के जरिए होता है।coconut water for skin health
  • अगर इसे डिटेल में समझें तो, एंडोस्पर्म पहले लिक्विड फॉर्म में होता है। यह रंगहीन तरल ही नारियल का पानी होता है और फिर बाद में, यह कोशिकाओं के साथ मिलकर, नारियल के किनारों पर जमने लगता है। धीरे-धीरे इससे नारियल गिरि बन जाती है।
  • पौधे के विकास के दौरान, यही एंडोस्पर्म बदलता है और फिर फर्टिलाइजेश के बाद, न्यूक्लियस में बदल जाता है।
  • नारियल पानी, थकान और डिहाइड्रेशन को दूर कर, शरीर को ताकत देता है। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- नारियल पानी को इस तरह से पिएं, मिलेगा पूरा फायदा

 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

यह भी पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।