Kitchen Hacks: अरे रुकिए! पुराने मटके में अभी कर लें ये 2 काम, पूरी गर्मी ठंडा रहेगा पानी

Matka Cooling Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग फ्रिज में पानी की बोतल लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे कहीं ज्यादा सुकून मटके का पानी देता है। मिट्टी के घड़े में पानी न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसकी सोंधी खुशबू प्यास बुझा देती है। आज के समय में भी अधिकतर लोग फ्रिज के साथ घड़ा भी घर में रखते हैं। अब ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि पिछले साल का पुराना मटका रखने पर वह पानी को उतना ठंडा नहीं कर पाता जितना नया मटका करता है। इस स्थिति में लोग पुराना मटका हटाकर नया मटका खरीद लाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने के बजाय आप अगर 2 छोटे बदलाव करती हैं, तो पुराने मटके में चिल्ड पानी पा सकती हैं। नीचे लेख में जानें क्या हैं वह 2 काम?
नमक और स्क्रब से करें सफाई

- पुराने मटके के ठंडा न करने का सबसे बड़ा कारण उस पर जमी धूल और पानी के मिनरल्स की परत होती है।
- इसे साफ करने के लिए मटके को खाली करें और उसमें 2-3 चम्मच मोटा नमक डालें।
- अब थोड़ा पानी डालकर मटके को अंदर से अच्छी तरह रगड़ें।
- बाहर की सतह को भी सैंडपेपर से हल्के हाथ से साफ करें।
- नमक और रगड़ की वजह से बंद हो चुके बारीक छेद खुल जाएंगे।
- छिद्र खुलने से वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे पानी अपने आप ठंडा होने लगता है।
- सफाई के बाद मटके को 2-3 बार ताजे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- चटके हुए मटके को फेंके नहीं, इन तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल...घर के कई मुश्किल काम होंगे आसान
रेत और गीली बोरी का घेरा

- मटके के पानी को चिल्ड रखने के लिए उसे रखने का तरीका बहुत मायने रखता है।
- एक चौड़े बर्तन या तसले में साफ बालू भरें और उसमें पानी डालकर गीला कर लें।
- अब अपने मटके को इस गीली रेत के ऊपर रखें।
- इसके अलावा, एक सूती कपड़ा या जूट की बोरी लें, उसे पानी में भिगोकर मटके के चारों तरफ लपेट दें।
- जैसे-जैसे बाहर की हवा इस गीले कपड़े और रेत से टकराएगी, मटके के अंदर का तापमान तेजी से गिरेगा।
- यह नेचुरल रेफ्रिजरेशन की तरह काम करता है और लू चलने पर भी पानी को गर्म नहीं होने देता।
मटके के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ जरूरी सावधानियां

- मटके से पानी निकालने के लिए हमेशा लंबे हैंडल वाले डोंगे या नल का इस्तेमाल करें।
- हाथ डालने से पानी में बैक्टीरिया जा सकते हैं और मटके के छिद्र भी बंद हो सकते हैं।
- मटके को कभी भी सीधी धूप या खिड़की के पास न रखें जहां गर्म हवा सीधे आती हो।
- इसे घर के सबसे ठंडे और हवादार कोने में रखें।
- हर हफ्ते मटके का पानी पूरा खाली करें और उसे ताजे पानी से खंगालें।
- इससे मटके में काई नहीं जमेगी और पानी का स्वाद हमेशा ताजा बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें- नए और पुराने मटके को इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, फ्रिज से ज्यादा ठंडा मिलेगा पानी
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।