Papaya Cutting Hacks: सिर्फ 2 मिनट 10 सेकेंड में कट जाएगा पपीता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्रिक, क्या अपनाया यह तरीका?

How To Cut Papaya In Perfect Cubes Easily: साधारण दिखने वाला पपीते का फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसे छीलने और काटने का काम अक्सर लोगों को झंझट भरा लगता है। खासकर अगर फल बहुत पका या कच्चा हो। वहीं इसके चिपचिपे दूध और ढेरों बीजों की वजह से कई बार लोग इसे खाने से कतराते हैं, लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि आप पपीते को 10-15 के बजाय मात्र 2 मिनट में आसानी से काट सकती हैं। हो सकता है यह पढ़ आपको हैरानी हो कि भला 2 मिनट 30 सेकेंड में कैसे पपीते कट सकता है, तो आपको बता दें यह सच है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी खास ट्रिक वायरल हो रही है, जिसमें पपीते को पुराने तरीके के बजाय नई ट्रिक से काटा गया है। आइए नीचे लेख में जानते हैं क्या है यह वायरल हैक?
पपीता काटने की वायरल ट्रिक

आमतौर पर पपीते को लंबा काटते हैं, जिसके बाद उसके छिलके और बीज को निकालने में दिक्कत होती है। नीचे देखें तरीका।
- इससे बचने के लिए पपीते को बीच में 4 गोल आकार में काटें।
- गोल डिब्बे को हाथ में लेकर पपीते के ऊपर रखकर जोर से दबाएं।
- अब आप देखेंगी कि बिना चाकू लगाएं छिलका निकल जाएगा।
- इसके बाद बीज भी अपने आप बाहर निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Fruit Selection Hacks: दुकानदार की चालाकी रह जाएगी धरी की धरी, फ्रूट खरीदने की इस ट्रिक से आपके हाथ लगेंगे मीठे फल
पपीता काटने का दूसरा तरीका
पपीता काटने का अगर ऊपर वाला आपको समझ नहीं आ रहा है, तो आप दूसरा तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको पपीते को फ्रिज में 2-3 घंटे की रखना होगा। नीचे जानें प्रोसेस
- पपीता को फ्रिज से निकालने के बाद आलू छिलने वाली छिलनी से उसके छिलके को हटाएं।
- छिलका हटाने के बाद पपीते को गोल आकार में काटें और उसके बाद 4 हिस्से करें।
पके हुए पपीते को काटने के बाद कैसे करें स्टोर?

पपीता अगर ज्यादा कट जाए और वह बच जाए, तो उसे स्टोर करते समय ध्यान देना जरूरी है वरना वह 1 दिन में ही महक या खराब हो जाएगा।
- पपीते के टुकड़ों को एक कांच या अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे में रखें।
- डिब्बे को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखें। इससे नमी बनी रहेगी और पपीता सूखेगा नहीं।
- अगर पपीते को आपने आधा कटा है, तो उसे स्टोर करने के लिए एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram Viral Video Screeshot
- पपीते के बीज निकालने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- पपीते को दो भागों में काटने के बाद, एक बड़े चम्मच को एक सिरे से दूसरे सिरे तक घुमाएं। इससे बीज और उसके अंदर के रेशे बहुत सफाई से बाहर निकल आते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।