Thu Oct 8, 2026 | Updated 04:29 PM IST

घर जैसी सुविधाएं और सफर का मजा, जानें क्या है Caravan Tourism का नया ट्रेंड?

आजकल सोशल मीडिया पर कारवां टूरिज्म खूब चर्चा में है। क्या आप भी बिना होटल बुक किए और बिना किसी झंझट के सफर का मजा लेना चाहती हैं? आइए जानते हैं इस खास और ट्रेंडी ट्रैवल स्टाइल के बारे में।
Updated:- 2026-10-08, 14:51 IST
image

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई थोड़ा ब्रेक लेकर छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बनाता है, लेकिन अक्सर ट्रिप पर जाने से पहले होटल की एडवांस बुकिंग, चेक-इन या चेक-आउट के कड़े रूल्स और हैवी सामान को लेकर सोचना पड़ता है। बार-बार होटल बदलना और हैवी बैग्स उठाना कई बार ट्रिप के मजे को कम कर देता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप इस झंझट से पूरी तरह बचना चाहती हैं, तो आपके लिए 'कारवां टूरिज्म' सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह नया ट्रेंड अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

क्या है कारवां टूरिज्म?

कारवां टूरिज्म को 'होम ऑन व्हील्स' या 'रोलिंग होम' भी कहा जाता है। इस टूरिज्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपकी गाड़ी ही आपका होटल बन जाती है। इस लग्जरी ट्रैवल स्टाइल में आपको सफर के साथ-साथ घर जैसी हर एक सुविधा गाड़ी के अंदर ही मिल जाती है। आप इस गाड़ी को लेकर पहाड़ों की वादियों से लेकर समुद्र तटों तक, अपनी मर्जी और कम्फर्ट के हिसाब से कहीं भी घूम सकती हैं। 

1 - 2026-10-08T144726.677

कारवां में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

कारवां में गाड़ी के अंदरूनी हिस्से को एक लग्जरी होटल रूम की तरह डिजाइन किया जाता है। इसमें कम्फर्टेबल बेडरूम, सोफा, डाइनिंग एरिया और अलमीरा मौजूद होती है। इसके अलावा भी इसमें कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जैसे -

  • इसमें खाना पकाने के लिए मिनी किचन, इंडक्शन स्टोव, फ्रिज, माइक्रोवेव और जरूरी बर्तनों की पूरी व्यवस्था होती है।
  • गाड़ी के अंदर ही शॉवर और फ्लश टॉयलेट वाला एक साफ-सुथरा वेल-मेंटेंड प्राइवेट बाथरूम भी होता है।
  • लंबे सफर को मजेदार बनाने के लिए इसमें स्मार्ट टीवी, म्यूजिक सिस्टम, वाई-फाई और एसी जैसी सुविधाएं भी मौजूद होती हैं।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड में कहां जाएं? राजस्थान-शिमला भूलकर इस खूबसूरत घाटी का रास्ता करें नोट

भारत में कारवां ट्रैवल के लिए बेस्ट जगहें

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप आसानी से कारवां लेकर घूम सकती हैं -

  • हिमाचल प्रदेश की सुरम्य घाटियां, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक का कुर्ग और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में कारवां ट्रिप का एक अलग ही मजा है।
  • केरल के खूबसूरत बैकवाटर्स कारवां ट्रैवल के लिए बेहद मशहूर हैं।
  • आपको बता दें कि केरल और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कारवां ट्रैवलर्स की सुविधा और सेफ्टी के लिए जगह-जगह स्पेशल 'कारवां पार्क्स' भी बनाए हैं।

2 - 2026-10-08T144728.217

कारवां की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

अगर आप भी कारवां बुक करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय कुछ आसान तरीको से बुकिंग कर सकती हैं। जैसे -

  • आप कई प्राइवेट ट्रैवल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर सीधे बुकिंग कर सकती हैं।
  • आप संबंधित राज्य के टूरिज्म बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल से भी कारवां बुक कर सकती हैं।
  • अगर आपको खुद ड्राइविंग नहीं करनी है, तो आप एक्सपीरियंस्ड ड्राइवर और अटेंडेंट के साथ भी कारवां किराए पर ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इस पारंपरिक नृत्य से खौफ खाते थे अंग्रेज? जानें इसके पीछे का रोचक इतिहास

निष्कर्ष: अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की लाइफ और ऑफिस की भागदौड़ से दूर कहीं सुकून के पल बिताना चाहती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। रोड ट्रिप का असली मजा लेने के लिए आपके लिए कारवां टूरिज्म सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपकी अगली ट्रिप को और भी यादगार बनाने में मदद करेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

(Image Credit: magnific)

FAQ
क्या कारवां में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ ट्रैवल करना सुरक्षित है?
जी हां, यह सीनियर सिटिजन्स और बच्चों के लिए सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल है क्योंकि उन्हें बिना थके अपनी मर्जी से सोने, बैठने और ताजा खाना खाने की पूरी आजादी मिलती है।
क्या कारवां के अंदर खाना बनाना आसान होता है?
बिल्कुल, इसमें इन-बिल्ट इंडक्शन, माइक्रोवेव और छोटा सिंक होता है जिससे आप सफर के दौरान चाय, नाश्ता या पूरा खाना आसानी से बना सकते हैं।
भारत के किस राज्य में सबसे पहले कारवां टूरिज्म पॉलिसी शुरू की गई थी?
केरल और कर्नाटक उन शुरुआती राज्यों में शामिल हैं जिन्होंने आधिकारिक रूप से सुव्यवस्थित 'कारवां टूरिज्म पॉलिसी' पेश की थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।