Kitchen Hacks: जंग लगा चाकू आलू में फंसाकर रखने से क्या होता है? 90% लोगों को नहीं पता यह काम की ट्रिक

Rust Removing Hacks: किचन में इस्तेमाल होने वाली चाकू को अगर अच्छे से धुलकर और पोंछकर न रखा जाए, तो उसमें नमी के कारण जंग लग जाती है। इसके बाद इसे चाहे जितना साफ कर लो उसमें से अजीब स्मेल आती है और कई बार तो सब्जी काटते वक्त जंग वाला भूरा रंग नजर आता है। अब ऐसे में लोग चाकू को ज्यादातर लोग जंग लगे चाकू को बेकार समझकर फेंक देते हैं या उसे रगड़ने के लिए महंगे केमिकल ढूंढते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी रसोई में मौजूद आलू आपकी इस समस्या का सस्ता और कारगर उपाय है? इसके लिए केवल आपको जंग लगी चाकू को आलू के बीच में फंसाने की जरूरत होगी। नीचे जानें ऐसा करने से क्या होता है और यह किस तरह काम करता है?
आलू में जंग लगा चाकू फंसा कर रखने से क्या होता है?

आलू में जंग लगा चाकू फंसाकर रखना एक बहुत ही असरदार किचन हैक है। इसके पीछे का मुख्य कारण आलू में मौजूद ऑक्सैलिक एसिड है। यह एसिड लोहे के जंग के साथ केमिकल रिएक्शन करता है।
इसे भी पढ़ें- सिंक ड्रेन से जंग को हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
आलू में जंग लगी चाकू फंसाकर रखने से Rust कैसे बाहर निकलता है?
जब आप चाकू को आलू के अंदर दबाते हैं, तो यह एसिड जंग के संपर्क में आता है। ऑक्सैलिक एसिड जंग के कणों को लूज कर देता है।
- 1-2 घंटे के बाद चाकू को आलू से बाहर निकालें।
- अब पुराने कपड़े से चाकू को हल्के हाथों से रगड़ें।
- इसके बाद आप देखेंगी कि जंग पूरी तरह गायब हो चुका है।
- लास्ट में चाकू को साफ पानी से धोकर सुखा लें और हल्का सा कुकिंग ऑयल लगा दें।
चाकू को जंग से बचाने के लिए क्या करें?

- चाकू को जंग से बचाने के लिए के लिए नमी से दूर रखें। धोने के तुरंत बाद उसे सूखे और साफ सूती कपड़े से पोंछकर ही रखें।
- अगर आप किसी लोहे के चाकू का इस्तेमाल रोज नहीं करते हैं, तो उस पर नारियल तेल लगा दें।
- चाकू को बर्तनों के ढेर में रखने के बजाय लकड़ी के स्टैंड या मैग्नेटिक स्ट्रिप पर रखें।
- चाकू को कभी भी डिशवॉशर में न धोएं। डिटर्जेंट की वजह से ब्लेड को जल्दी खराब कर देते हैं और जंग लगने का खतरा बढ़ा देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle की तली में बार-बार जंग लगने की वजह से हैं परेशान? इन टिप्स से करेंगी साफ तो कभी नहीं होगी दिक्कत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।