herzindagi
how to cook fairy pumpkin

क्या होते हैं फेयरीटेल पंपकिन, जिन्हें पकाकर नहीं बेक करके बनाया जाता है!

क्या आपको पता है कि फेयरिटेल पंपकिन क्या होते हैं? ये आम कद्दू से काफी अलग और स्वादिष्ट होते हैं। आइए आज आपको इनके बारे में विस्तार से बताएं। साथ ही जानें कि इन्हें पकाया कैसे जाता है?
Editorial
Updated:- 2024-07-22, 08:00 IST

हैलोवीन पता है आपको? यह अक्तूबर में मनाया जाता है। अमेरिका में यह इवेंट बहुत लोकप्रिय है। हैलोवीन में एक कद्दू को कलिनरी स्किल की मदद से थोड़ा डरावना बनाया जाता है। ये जो कद्दू आप हैलोवीन में देखते हैं न, इसे फेयरीटेल पंपकिन कहते हैं। 

हैलोवीन न होते हुए भी हम हैलोवीन की बात सिर्फ आपको कद्दू का रेफरेंस देने के लिए कर रहे हैं। यह कद्दू स्क्वाश की तरह होता है। अगर आपको कुकिंग पसंद है, तो आपको देश और विदेश की चीजों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। हम अक्सर आपके लिए देशी और विदेशी इंग्रीडिएंट्स की जानकारी लाते हैं। इस बार भी हमने सोचा कि आपको देशी कद्दू के उस कजिन से मिलाया जाए जो विदेश में चर्चित है। 

इस आर्टिकल में चलिए आपको फेयरी पंपकिन के बारे में खास बातें बताएं। साथ ही जानें कि इन्हें कैसे पकाया जाता है।

क्या होते हैं फेयरीटेल पंपकिन?

fairytale pumkin

इस कद्दू का साइज बहुत बड़ा होता है। इतना बड़ा कि इसे आसानी से सिर पर हेल्मेट की तरह पहना जा सकता है। इसका गूदा आम कद्दू से कहीं अधिक मीठा होता है। आप इसे फल की तरह भी खा सकते हैं। इसका गूदा गहरे नारंगी रंग में होता है और इस फेयरीटेल पंपकिन को कास्टिला स्क्वाश भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनकी उत्पत्ति सबसे पहले कैरिबियन में हुई थी। यहां से ये कद्दू फिलिपीन्स, मेक्सिको और एल साल्वाडोर में लोकप्रिय हुए। 

इसे भी पढ़ें: कद्दू से बनाएं ये 3 तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

कैसा होता है फेयरीटेल कद्दू का स्वाद?

इन कद्दू का स्वाद बहुत ही रिच और स्मूथ होता है। इसका गूदा मक्खन जैसा लगता है और मिठास मुंह में घुल जाती है। अगर आपने बटरनट स्क्वाश कभी चखा है, तो आप उससे इसकी तुलना कर सकते हैं। इसके स्वाद का भरपूर मजा लेने के लिए अक्सर इसे रोस्ट करके खाया जाता है। रोस्ट करने से इसमें मौजूद शुगर कैरेमलाइज होती है और स्वीटनेस बढ़ जाती है। 

फेयरीटेल पंपकिन को कैसे किया जा सकता है कुक?

ways to cook fairytale pumpkin

रोस्टिंग: आप इसे रोस्ट करके खा सकते हैं। कद्दू को आधा काटें, बीज निकालें और नरम होने तक भूनें। इसके गूदे को निकालकर इसे सूप के साथ साइड डिश की तरह सर्व किया जा सकता है। बस परोसने से पहले हर्ब्स और स्पाइसेस से गार्निश कर लें।

बेकिंग: ज्यादातर लोग इसे रोस्ट या बेक करके ही खाते हैं। बेक करने से यह किसी डेजर्ट से कम नहीं लगता है। आप इसकी प्यूरी का इस्तेमाल पाई, मफिन और ब्रेड बनाने के लिए कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसे बनी ब्रेड भी बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इसका स्वाभाविक रूप से मीठा स्वाद दालचीनी, जायफल और लौंग जैसे गर्म मसालों के साथ बहुत बढ़िया लगता है।

सूप और स्टू: आप इसका सूप ना सकते हैं या जैसे हमने बताया इसे साइड डिश की तरह पेश करें। इसकी मलाईदार बनावट अन्य सब्जियों और मांस के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है।

रिसोटो और पास्ता: आप इससे रिसोटो भी बना सकते हैं। इसकी मक्खन जैसे टेक्सचर के लिए लोग पास्ता के लिए सॉस तैयार करते वक्त इसका उपयोग करते हैं। आप भी चाहें, तो यह एक्सपेरिमेंट करके देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कद्दू की मदद से बनाई जा सकती हैं ये स्वीट रेसिपीज

सलाद: यह आपको अजीब लगेगा, लेकिन बाहर इसे फल और सलाद दोनों की तरह खाते हैं। फेयरीटेल कद्दू को कच्चा भी खाया जा सकता है। लोग ऐसे ही इसे स्नैक्स में खा लेते हैं। इसे गार्निशिंग, साइड डिश, सूप के साथ खाने के अलाना स्नैक के रूप में खाना भी एक अन्य विकल्प है।

कैसे करना चाहिए इसे स्टोर?

अगर आप इस कद्दू की खरीदारी करें, तो जरूरी है कि इसे सही से स्टोर भी करें। कद्दू को कभी भी अपने किचन प्लेटफॉर्म पर उस तरफ न रखें, जहां सीधी धूप आती हो। कद्दू सूरज की रोशनी से दूर ठंडी जगह पर स्टोर करना चाहिए। ऐसे आप इसे लगभग साल भर तक स्टोर कर सकेंगे। एक बार इसे काटने के बाद, फ्रिज में इसे एक सप्ताह तक रखा जा सकता है। छिलके से अलग करने के बाद, आप इसके गूदे को फ्रोजन करके उपयोग में ला सकते हैं। इसे फ्रीजर में छह महीने तक रखा जा सकता है।

 

क्या आपको पता है कि इसी तरह से कई सारे कद्दू होते हैं, जिनके नाम भी हमने नहीं सुने हैं। अगर आपको ऐसे कद्दू या अन्य किसी भी सब्जी के बारे में पता है, तो हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।