
Best Weekend Getaways Near Latur: महाराष्ट्र का लातूर एक खूबसूरत और प्राचीन शहर माना जाता है। राज्य के मराठवाडा क्षेत्र में स्थित लातूर को पहले लत्तालुरु और रतनापुर के नाम से भी जाना जाता था।
लातूर के बारे में कहा जाता है कि यह महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है, जहां कभी राष्ट्रकूट साम्राज्य का शासन हुआ करता था और राष्ट्रकूट के शासकों ने ही इस शहर को विकसित किया था।
यह सच है कि लातूर में एक से एक प्रचलित और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक शहर के आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना हर किसी का सपना हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको लातूर के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वीकेंड में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मानसून में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

लातूर के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नागझरी बंधारा का ही नाम लेते हैं। दरअसल, यह एक डैम है, जो आसपास की खूबसूरती के लिए सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है।
नागझरी बंधारा के आसपास की हरियाली और छोटी-छोटी चट्टान सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यह डैम आसपास के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में भी काम करता है। मानसून के इस डैम की खूबसूरती चरम पर होती है और मानसून में ही यहां सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: बैचलर्स मानसून में महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, मजेदार रहेगा सफर

अगर आप लातूर के आसपास में किसी गांव की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो फिर आपको बभलगांव पहुंच जाना चाहिए। बभलगांव एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत गांव है।
बभलगांव की असल खूबसूरती यहां मौजूद हरियाली है। यहां आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। खासकर, मानसून में इस गांव की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। यहां में मौजूद कई आदिवासी समूहों की सांस्कृतिक परंपरा को भी करीब से देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: रिमझिम बारिश में दिल्ली से 3 दिन में कोल्हापुर की इन जगहों पर घूम आएं, खुशी से झूम उठेंगे

महाराष्ट्र के सोलापुर के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा। सोलापुर घूमने के लिए एक बेस्ट पर्यटन स्थल माना जाता है। सीना नदी के तट पर स्थित होने के चलते यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इसके प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है।
सोलापुर में आप ग्राउंड फोर्ट, सिद्धेश्वर मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर, पारसनाथ मंदिर और अधिनाथ मंदिर जैसी शानदार और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सोलापुर में घूमने के लिए बेस्ट समय मानसून माना जाता है, क्योंकि मानसून में यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।

औरंगाबाद सिर्फ महाराष्ट्र का ही नहीं, बल्कि देश का भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यह शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां कई ऐतिहासिक मंदिर और गुफाएं मौजूद हैं।
औरंगाबाद में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं, बीबी का मकबरा, दौलताबाद का किला, ग्रिशनेश्वर मंदिर, पितलखोरा गुफाएं जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां स्थित गुफाओं में 200 ईसा पूर्व से लेकर 650 ई. तक की कलाकृतियों को देख सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@facts.net
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।