Hidden Places Of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस खूबसूरत राज्य को हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए जाते हैं। जी हां, हिंदुस्तान के दिल में स्थित इटारसी एक ऐसी जगह है, जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए जाते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको इटारसी में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप कई अन्य जगहों को भूल जाएंगे। इन शानदार जगहों पर आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इटारसी में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले तवा डैम की बात ही करते हैं। खासकर, मानसून में यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसका निर्माण 1958 से 1978 के बीच में किया गया था। (भोपाल में घूमने की बेस्ट जगहें)
तवा डैम सिंचाई के रूप में काम तो करता ही साथ में सैलानियों को भी आकर्षित करता है। इस डैम के आसपास की हरियाली सबसे अधिक सैलानियों को आकर्षित करती है। वीकेंड में इटारसी के लोग यहां अक्सर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Friendship Day 2024: ट्रिप पर खींची तस्वीरें रहेंगी यादगार, फ्रेंडशिप डे पर कर्नाटक की इन शानदार जगहों पर पहुंचें
इटारसी में मौजूद बोरी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी उन स्थानों में शामिल रहता है, जहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने और जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस सैंक्चुअरी 1865 में बनाया गया था।
यह विडियो भी देखें
बोरी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी सतपुड़ा रेंज की तलहटी में फैला हुआ एक प्राकृतिक खजाना भी माना जाता है। यहां मौजूद जीव-जंतु सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। इस सैंक्चुअरी में आप हिरण, बाघ और टाइगर ले अलावा दर्जन से अधिक जानवरों को करीब से देख सकते हैं। (मध्य प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)
इटारसी में स्थित किसी शांत और एकांत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सेठानी घाट का ही रुख करते हैं। नर्मदा नहीं के तट पर स्थित इस प्रसिद्ध घाट का इतिहास करीब 130 साल से भी पुराना है।
सेठानी घाट के बारे में कहा जाता है कि इसके निर्माण में जानकीबाई सेठानी का प्रमुख योगदान रहा था, इसलिए इस घाट का नाम सेठानी घाट है। यहां कई लोग पवित्र स्नान करने के लिए भी पहुंचते हैं। आपको बता दें कि सुबह और शाम के समय इस घाट के पास सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी खूबसूरत दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Hidden Places: राजस्थान की इस जगह घूमने के बाद जयपुर और उदयपुर को भूल जाएंगे, मानसून में आप भी पहुंचें
इटारसी से करीब 16 किसी की दूरी पर मौजूद आदमगढ़ हिल्स एक ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है। जी हां, इस स्थान के बारे में कहा जाता है कि यहां पूर्व-ऐतिहासिक शैल आश्रयों और शैल चित्रों को देखा जा सकता है।
पहाड़ी की चोटी पर होने के चलते आदमगढ़ हिल्स एक ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ चर्चित पर्यटन स्थल भी है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो आपको यह जगह बिल्कुल पसंद आएगी। पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के चलते यहां की हरियाली भी आपको खुशी से झूमने पर मजबूर कर देगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@i,tying,mpt
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।