पंचकूला के करीब ये वॉटरफॉल जन्नत से कम नहीं, मानसून में मनमोहक जादू देखने पहुंच जाएं

Famous waterfall near panchkula: पंचकूला हरियाणा का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से करीब 12 किमी दूर है। पंचकूला, हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। वहीं, उत्तराखंड की सीमा कुछ ही किमी दूर है। इसलिए पंचकूला वाले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड घूमने पहुंचते रहते हैं। ऐसे में अगर पंचकूला वाले हिमाचल और उत्तराखंड की एक ही जगह घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो अब कुछ नई जगहों पर जाने की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम आपको पंचकूला के आसपास में स्थित कुछ शानदार वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे। यहां परिवार दोस्त या पार्टनर के साथ भी पहुंच सकते हैं।
रीवा वॉटरफॉल (Riva Waterfall)

पंचकूला के आसपास में किसी शानदार और लोकप्रिय वॉटरफॉल घूमने का जिक्र होता है, तो कई पर्यटक सबसे पहले रीवा वॉटरफॉल का ही रुख करते हैं। रीवा को कई लोग रेवा वॉटरफॉल के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत वॉटरफॉल हिमाचल के सोलन जिले में स्थित है।
रेवा वॉटरफॉल, घने जंगलों पर पहाड़ों के बीच में स्थित सोलन जिले में छिपा हुआ खाना माना जाता है। मानसून में के समय यहां सिर्फ पंचकूला ही ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ और अंबाला से भी पर्यटक मौज-मस्ती और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में रीवा वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी-पंचकूला से रीवा वॉटरफॉल की दूरी करीब 70 किमी है।
इसे भी पढ़ें: नैनी झील छोड़िए..! मानसून में उत्तराखंड की इन झीलों का जादू देख आएं, कुदरत खुद आपका इस्तकबाल करेगी
चैडविक वॉटरफॉल (Chadwick Waterfalls)

समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित चैडविक वॉटरफॉल, पंचकूला के साथ-साथ चंडीगढ़ के आसपास एक शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन माना जाता है। यह खूबसूरत वॉटरफॉल शिमला जिले में पड़ता है। शिमला जिले का इसे छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच में स्थित चैडविक वॉटरफॉल में 80 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली और शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। मानसून में चैडविक वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी-पंचकूला से चैडविक वॉटरफॉल 103 किमी है।
सहस्त्रधारा वॉटरफॉल (Sahastradhara Waterfalls)

हिमाचल की हसीन वादियों से निकलकर अब उत्तराखंड चलते हैं। सहस्त्रधारा वॉटरफॉल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे 'हजारों धाराओं का स्थान' के रूप में भी जाना जाता है।
सहस्त्रधारा वॉटरफॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए खूब जाना जाता है। मानसून में यहां सिर्फ पंचकूला ही नहीं, बल्कि हरियाणा के अन्य शहरों से भी पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं। कई लोग मानसून में यहां पिकनिक भी मनाने पहुंचते हैं। देहरादून में आप रॉबर्स केव और टपकेश्वर मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-पंचकूला से सहस्त्रधारा वॉटरफॉल 174 किमी है।
इसे भी पढ़ें: गूगल मैप पर भी नहीं मिलेगी उत्तराखंड की यह अद्भुत जगह, दिल्ली से महज 390 किमी है दूर
केम्प्टी वॉटरफॉल (Kempty Waterfall)

मसूरी हिल स्टेशन की हसीन वादियों में स्थित केम्प्टी वॉटरफॉल, सिर्फ मसूरी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का एक लोकप्रिय और चर्चित वॉटरफॉल माना जाता है। यह गर्मी और मानसून में भारी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।
केम्प्टी वॉटरफॉल में जब करीब 40 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। इस वॉटरफॉल के आसपास का नजारा भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। हालांकि, मानसून में कई बार यह वॉटरफॉल विकराल रूप धारण कर लेता है, जिसके चलते यहां जाना सही नहीं होता है।
- दूरी-पंचकूला से केम्प्टी वॉटरफॉल 184 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@__aishwarya_kalra_,m_i_s_s_s_r_u/insta
- पंचकूला क्यों प्रसिद्ध है?
- पंचकूला चंदेल वंश के खंडहरों और मोरनी मोरनी हिल्स के लिए प्रसिद्ध है।
- पंचकूला में घूमने के लिए कौन सी जगहें हैं?
- पंचकूला में घूमने के लिए, मोरनी हिल्स , माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर, टिककरताल झील जगहें हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।