Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

बर्फ की सफेद चादर से ढका उत्तराखंड का यह शहर, जन्‍नत जैसा नजारा देखना है तो तुरंत बना लें घूमने का प्‍लान

Chamoli Travel Tips: अगर आप मार्च की गर्मी में कहीं ऐसी जगह घूमना चाहती हैं, जहां चारों तरफ पहाड़, ठंडी हवा और सुकून भरा माहौल मिले, तो उत्तराखंड का चमोली एकदम सही रहेगा। इन द‍िनों यहां बर्फबारी हुई है ज‍िससे मौसम और भी ज्‍यादा सुहावना हो गया है। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-03-17, 13:25 IST
Chamoli Travel Tips

Chamoli Travel: इस बार मौसम व‍िभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। अभी मार्च का महीना चल रहा है और गर्मी ने अपने तेवर द‍िखा द‍िए। जब भी भीषण गर्मी पड़ती है तो लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इन द‍िनों कहीं ऐसी जगह जाने का प्‍लान कर रही हैं जहां आप सुकून के दो पल ब‍िता सकें और खूबसूरत वाद‍ियां एंजॉय कर सकें, तो उत्तराखंड से ब‍ेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है।

आप इन द‍िनों उत्तराखंड का चमोली ज‍िला घूमने का प्‍लान बना सकती हैं। बीते द‍िनों चमोली में कुछ जगहों पर बर्फबारी देखने को म‍िली। ऐसे में यहां का मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो गया है और नजारे भी द‍िल जीतने वाले हैं। अगर आप भी चमाेली जाना चाहती हैं तो हम आपको यहां के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

Chamoli travel tips (2)

क्‍या है चमोली की खास‍ियत?

चमोली, उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत ज‍िला है। ये अपनी नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए पूरी दुन‍िया में फेमस है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नदियां और खूबसूरत नजारे द‍ेखने को म‍िल सकते हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर कहीं घूमने जाना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Adventure Sports In Manali: गर्मियों में घूमने जा रही हैं मनाली, तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज; मजा हो जाएगा दोगुना

क‍िन जगहों पर ग‍िरी बर्फ?

United News Of India ने एक्‍स (Twitter) पर एक पोस्‍ट शेयर क‍िया है। इसमें ऐसा ल‍िखा गया है क‍ि बद्रीनाथ धाम, नीलकंठ पर्वत और नारायण पर्वत के आसपास बर्फबारी देखने को म‍िला है। इससे यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।

Chamoli travel tips (1)

यहां घूमने के लिए क्या है खास?

चमोली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप नेचर को करीब से महसूस कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Travel Tips: मार्च में 34-35 ड‍िग्री टेंपरेचर के बीच घूम आएं भारत की ये 5 जगहें, खूबसूरत वादियों में खो जाने का करेगा मन

  • आप औली भी जा सकती हैं। यहां से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
  • बद्रीनाथ धाम और इसके आसपास की जगहों पर तो बर्फबारी हुई ही है, ज‍िससे माैसम काफी अच्‍छा हो रखा है।
  • फूलों की घाटी भी आप जा सकती हैं। ये जगह अपने रंग-बिरंगे फूलों के लिए जानी जाती है।

चमोली घूमने का सही समय क्‍या है?

मार्च और अप्रैल का महीना चमोली घूमने के लिए अच्छा माना जा सकता है, क्योंकि इस समय यहां ज्‍यादा भीड़ नहीं होती है और मौसम भी सुहावना रहता है।

Chamoli travel tips (3)

कैसे पहुंचें चमोली? (How To Reach Chamoli)

उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट के मुताब‍िक, चमोली की दूरी दिल्ली से करीब 439 किलोमीटर है। चमोली के पास गोपीश्वर, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग सबसे पास के शहर हैं।

यह भी पढ़ें- Honeymoon Travel Tips: हनीमून पर जा रही हैं, तो बैग पैक करते समय जरूर रखें ये सामान

  • फ्लाइट से: जॉली ग्रांट एयरपोर्ट चमोली से 222 किमी की दूरी पर है। यहां आने के बाद आप टैक्‍सी से चमोली जा सकती हैं।
  • ट्रेन से: चमोली के ल‍िए सबसे पास का रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। इसकी दूरी करीब 202 किलोमीटर है। यहां से आप टैक्‍सी और बस से चमोली जा सकती हैं।
  • सड़क से: आप यहां बस और टैक्‍सी से भी पहुंच सकती हैं। चमोली एनएच 58 से जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Singapore Travel Tips: सिंगापुर जाने की कर रही हैं प्‍लान‍िंग? जान लें ये नया नियम, वरना एयरपोर्ट से लौटना पड़ जाएगा घर

तो अगर आप भी स्‍नोफॉल या खूबसूरत नजारे देखने का प्‍लान कर रही हैं तो आप चमोली जा सकती हैं। यहां जाकर आपके मन को सुकून म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- UNI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।