Travel Tips: मार्च में 34-35 डिग्री टेंपरेचर के बीच घूम आएं भारत की ये 5 जगहें, खूबसूरत वादियों में खो जाने का करेगा मन

Top Indian Places To Visit In March: मार्च की शुरूआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में 34 से 35 डिग्री तक टेंपरेचर पहुंच गया है। अभी से ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। ऐसे में अगर आप छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए ठंडी और खूबसूरत जगहों पर घूमना चाहती हैं तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप जा सकती हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
दरअसल, मार्च के महीने में पहाड़ों पर वसंत की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान पेड़-पौधे हरे-भरे दिखते हैं, फूल खिलने लगते हैं और मौसम भी घूमने के लिए बिल्कुल सही रहता है। हम आपको कुछ ऐसी जगहें बताने जा रहे हैं जहां आप मार्च में घूमने के लिए जा सकती हैं। आइए जानते हैं-
ऊटी (Ooty, Tamilnadu)
साउथ इंडिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक तमिलनाडु का ऊटी भी है। ये हिल स्टेशन मार्च में घूमने के लिए बहुत अच्छा है। इस समय यहां का मौसम ठंडा और काफी सुहावना रहता है। आप यहां पर लेक में बोट राइड कर सकती हैं। साथ ही चाय के बागान और फूलों से भरे खूबसूरत गार्डन भी देख सकती हैं।
-1773033990548.jpg)
गंगटोक (Gangtok)
मार्च के महीने में गंगटोक की खूबसूरती भी देखने लायक होती है। इस दौरान पहाड़ों के नजारे काफी साफ दिखाई देते हैं और आसपास की वादियां भी फूलों से भर जाती हैं। मार्च में यहां का मौसम भी काफी ठंडा होता है। दूर-दूर तक दिखने वाली बर्फ से ढकी पहाड़ियाें को देखकर तो मन खुश हो जाता है। ऐसे में आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मार्च के महीने में इन जगहों की सैर बनाएगी आपका सफर यादगार, यहां उठाएं एडवेंचर का असली मजा
-1773034030575.jpg)
दार्जिलिंग (Darjeeling)
दार्जिलिंग अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। मार्च में यहां की हवा काफी फ्रेश और ठंडी होती है। इस समय तो यहां पर रोडोडेंड्रोन जैसे पहाड़ी फूल भी खिलने लगते हैं, जिससे पूरी वादी रंगीन दिखने लगती है।
यह भी पढ़ें- March Long Weekend: मार्च लास्ट में पड़ने वाला है लॉन्ग वीकेंड, आप भी ऐसे बनाएं शानदार ट्रिप
-1773034070571.jpg)
पचमढ़ी (Pachmarhi, Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश का ये हिल स्टेशन खूबसूरती का जीता जागता उदाहरण है। मार्च में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है और आसपास हरियाली भी खूब दिखाई देती है। आप यहां कई शानदार जगहों पर घूम सकती हैं जैसे-
यह भी पढ़ें- April Vacation In India: अप्रैल में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
- बी फाल्स (Bee Falls)
- धूपगढ़ (Dhoopgarh)
- पांडवों की गुफा (Pandav Caves)
- सत्पुरा नेशनल पार्क (Satpura National Park)
इन जगहों पर आप ट्रैकिंग कर सकती हैं और सनसेट का खूबसूरत नजारा भी देख सकती हैं।
ऋषिकेश (Rishikesh)
मार्च में ऋषिकेश का मौसम भी काफी सुहावना रहता है। इस समय यहां रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा आप ले सकती हैं। शाम के समय आप त्रिवेणी घाट और परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती का हिस्सा भी बन सकती हैं।
-1773034169286.jpg)
तवांग (Tawang, Arunachal Pradesh)
अगर आप मार्च में भी बर्फ देखना चाहती हैं तो आप तवांग जा सकती हैं। इस समय यहां का माैसम काफी शानदार होता है। दूर-दूर से लोग यहां की खूबसूरती निहारने आते हैं। चारों तरफ बर्फ और पहाड़ों का नजारा देखकर आपको लगेगा जैसे किसी अलग ही दुनिया में आ गए हों।
-1773034214901.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- पहाड़ों पर मौसम बदल सकता है, इसलिए वॉर्म कपड़े जरूर रखें।
- पहले से होटल बुकिंग कर लें, खासकर वीकेंड ट्रिप के लिए।
- कैमरा या फोन जरूर साथ रखें, क्योंकि इन जगहों की खूबसूरती कैद करने का मन जरूर करेगा।
यह भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं 3 दिन का ट्रिप प्लान
तो अगर आप भी मार्च में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहीं हैं तो आप यहां जा सकती हैं। यहां की खूबसूरती देखेन के बाद आपको वापस आने का मन नहीं करेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।