
ऐतिहासिक जगहों पर जाने वाले लोग सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जानने की इच्छा रखते हैं। वह दुनिया के हर उस कोने में जाना चाहते हैं, जहां उन्हें इतिहास से जुड़ी चीजें जानने को मिलें। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने से लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर को करीब से महसूस कर सकते हैं।
ऐतिहासिक स्थान अक्सर महान लोगों के जीवन और उनके संघर्षों की कहानियों से भरे रहते हैं। अगर आप कोलकाता में घूमने के लिए कोई ऐतिहासिक जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास ऐतिहासिक जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

यह एक सुंदर सफेद संगमरमर वाला स्मारक है, जिसे दूर से देखने के बाद आपको स्वर्ग का अहसास होगा। यह कोलकाता का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है और यहां आपको एक संग्रहालय भी देखने को मिलेगा। इसमें भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति से संबंधित प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। यह कोलकाता में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे ब्रिटिश राज के दौरान निर्मित किया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल में नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और कला प्रदर्शन होते हैं। यह जगह आपको सुकून देगी, विक्टोरिया मेमोरियल के चारों ओर सुंदर बगीचा फैला हुआ है, जो इसे एक शांतिपूर्ण और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है।
इसे भी पढ़ें- कोलकाता को खुशियों का शहर क्यों कहा जाता है?

रवींद्रनाथ ठाकुर का घर उनके साहित्यिक कार्यों का केंद्र रहा है। यह संग्रहालय उनके जीवन और कार्यों और व्यक्तित्व को उजागर करता है। यहां पर दुनिया भर से लोग उनकी साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को देखने आते हैं। यह स्थल कोलकाता की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
रवींद्रनाथ ठाकुर को 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह घर उनके पुरस्कार प्राप्ति से पहले और बाद के समय का खास उदाहरण पेश करता है।
इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं कोलकाता की ये जगहें, आप भी जाएं

बेलूर मठ की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने 1897 में की थी। यह स्थल आध्यात्मिक साधना, ध्यान, और धार्मिक शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां पर कई शैक्षिक संस्थान, अस्पताल, और समाज सुधार कार्य किए जाते हैं, जो गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते हैं। बेलूर मठ का शांतिपूर्ण वातावरण और सुंदर बगीचे इसे ध्यान और शांति के लिए एक आदर्श बनाते हैं। यह स्थल धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र है और विभिन्न धर्मों के लोगों को अपनी शिक्षाओं के प्रति आकर्षित करता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।