कोलकाता में बनाएं इन 3 बड़े Water Parks में घूमने का प्लान, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

बढ़ती गर्मी और बार-बार कटती लाइट की वजह से लोग इस समय बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। इस समय बच्चों की स्कूलों की छुट्टियां भी पड़ गई हैं। लेकिन वह इस गर्मी की वजह से कहीं जा नहीं पा रहे हैं। ऐसी गर्मी से राहत के लिए केवल पहाड़ों वाली जगहें ही हैं, जहां आपको राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आप बजट कम होने की वजह से कहीं दूर नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता न करें।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐस जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने शहर में ही रहकर ठंडक ले सकते हैं। शहर में ही तपती गर्मी से बचना है और बच्चों को इन गर्मी की छुट्टियों में कहीं घुमाना है, तो आपको वॉटर पार्क जाने का प्लान बना लेना चाहिए।
एक्वाटिका वाटर पार्क

यह कोलकाता में सबसे बड़ा वॉटर पार्क में से एक है। यह पार्क 1999 में शुरू हुआ था। यह वॉटर पार्क 75000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आपको एक दो नहीं बल्कि एक साथ कई तरह की वॉटर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। यहां आप घंटो तक बच्चों के साथ मस्ती कर सकते हैं। अगर आप कम भीड़-भाड़ वाले वॉटर पार्क में जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बनाएं।
- करने के लिए चीजें- एक्वाटिका में ब्लैक होल, राफ्ट स्लाइड, वेव पूल, पेंडुलम, नियाग्रा फॉल्स, लेजी रिवर, सर्फ रेसर, टॉरनेडो, मल्टी-लेन स्लाइड और कई तरह की एक्टिविटी करने के मिलेगी।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक
- टिकट प्राइस- वीकेंड पर वयस्कों के लिए 1000 प्रति व्यक्ति
- सोमवार से शुक्रवार तक 900 प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए टिकट प्राइस 500 रुपये के करीब है।
- यह कोलकाता में परिवार के साथ घूमने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Kolkata Travel: कोलकाता की इस डरावनी जगह का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह
निक्को पार्क

यह पार्क 1991 में शुरू किया गया था। इस पार्क को कोलकाता के डिजनीलैंड के रूप में भी जाना जाता है। 40 एकड़ के इस विशाल पार्क में आपको 35 के करीब अलग-अलग आकर्षण केंद्र देखने को मिलेंगे। यहां आपको बड़े-बड़े राइड के साथ अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करने का भी मौका मिलेगा। यह एम्यूजमेंट थीम पार्क की तरह है, जहां तरह-तरह के खेल के साथ-साथ आप पानी में भी मस्ती करने जा सकते हैं।
- समय- सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति प्राइस 850 रुपये है। जिसमें लंच का खर्च शामिल है। आप टिकट बुक करते समय मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान रखें।
- यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ कोलकाता में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
एक्वा मरीना

अगर आप अपने परिवार के साथ किसी छोटी और सस्ती जगह पर जाना चाहते हैं, तो यहां आ सकते हैं। यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी। यह एक पिकनिक प्लेस की तरह है। यहां शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी अलग तरह की सुविधा रखी गई है। पूल किनारे रेस्तरां भी उपलब्ध हैं जहां खाने के शौकीन लोग कुछ खा सकते हैं।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।