Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Tamilnadu Hill Station: 50 की उम्र से पहले घूम आएं मानसून में तमिलनाडु की ये 3 जगहें, नहीं होगा पछतावा

यहां से हरी-भरी घाटियों को देखकर, आपको जो अहसास होगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह ट्रेकर्स के लिए एक आदर्श स्थान है।   
Updated:- 2024-07-23, 12:36 IST
famous hill station tamil nadu you must visit before you turn

तमिलनाडु में हमें पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ कई ऐतिहासिक इमारतें और प्राचीन मंदिर देखने को मिलते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। दरअसल से हिल स्टेशन इतने ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है कि आपको चढ़ाई करने के लिए फुर्तीला होना जरूरी है, वरना आप रास्ते में ही थक जाएंगे।

भले ही ये जगहें कितनी भी ऊंचाई पर स्थित हो, लेकिन यहां के जैसा नजारा आप भारत में और कही नहीं देख पाएंगे। ऊंचाई से गिरते सुंदर झरने और हर-भरे ऊंचे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तमिलनाडु की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 50 साल की उम्र से पहले जाने का प्लान बना लेना चाहिए। 

डोडाबेट्टा

डोडाबेट्टा

यहां हरी-भरी घाटियों और मैदानों में घूमना बहुत अच्छा लगता है। यह तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। तमिलनाडु की सबसे ऊंची चोटी के नाम से जाना जाने वाली ये जगह डोडाबेट्टा की सबसे ऊंची चोटी, जो 2,637 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा आप यहां  मुदुमलाई, बांदीपुर और नीलगिरि की पहाड़ियों का नजारा भी देखने जा सकते हैं। डोडाबेट्टा में आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं, हालांकि आपको मानसून के बाद यहां जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु में स्थित है भगवान राम के सबसे खास मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने

 

वालपराई 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by valparai nature shoot valparai Official (@valparai_nature_shoot)

यह तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह हिल स्टेशन अनामलाई पर्वत श्रृंखला पर समुद्र तल से 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको पोलाची से 64 किमी और कोयंबटूर से 102 किमी की दूरी तय करनी होगी। यह तमिलनाडु में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु जाएं तो इन मंदिरों को जरूर देखें

स्वामीमलाई हिल ट्रेक

स्वामीमलाई पर्वत श्रृंखलाओं में सबसे ऊंची चोटी में से एक माना जाता है, जो छोटी-छोटी पहाड़ियों से बना हुआ है। यह 4,338 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर ट्रेकर्स का इस घने जंगलों वाली पहाड़ी पर चढ़ने का सपना होता है। मंगलम भी इसी पहाड़ी की तलहटी में बसा गांव है। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो आपको 4 से 5 दिनों का समय बिताना चाहिए। आप अपने साथ जरूरी चीजें लेकर चलें। हालांकि, कैपिंग जैसी सुविधा आपको मिल जाएगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।